Sun. Jul 19th, 2026

आईआईटी ( IIT )की तर्ज पर शुरू होंगे ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी’

'Chhattisgarh Institute of Technology' will be started on the lines of IIT: Deputy Chief Minister Sharma
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंत्रालय महानदी भवन में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में आईआईटी ( IIT) की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

लोकसभा चुनाव को देखकर पहले हो परीक्षा 

उप मुख्यमंत्री ने व्यापम के अधिकारियों से बैैठक में कहा कि व्यापम द्वारा निकट भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए पहले आयोजित कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परीक्षा के पेपर लीक न हों। भर्ती परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के लिए अधिकारियों को अग्निवीरों की भर्ती का कोटा बढ़ाए जाने के लिए आर्मी हेडक्वाटर को इस संबंध में जल्द अनुरोध पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई में उद्योगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए ट्रेड की शुरूआत की जाए, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके।'Chhattisgarh Institute of Technology' will be started on the lines of IIT: Deputy Chief Minister Sharma

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि रोजगार कार्यालय से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वारों को एसएमएस भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार रोजगार कार्यालयों में बेरोजगार अभ्यर्थियों के डाटा के सुव्यवस्थित संधारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को रोजगार मिल जाता है उनके नाम सूची से हटा दिए जाए। इसी प्रकार इंजीनियरिंग कॉलेज व पॉलीटेक्निक के सेवा भर्ती नियम का अनुमोदन सामान्य प्रशासन विभाग से जल्द कराने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए। उन्होंने केले के पत्ते से दोना-पत्तल बनने तथा केले के तने के रेश से झोले तथा कपड़े बनाने हेतु एक प्रशिक्षण कोर्स तथा इसकी एक यूनिट की स्थापना करने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने भी कहा।

बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रभारी संचालक डॉ. एस.के. सिंघई ने विभागीय काम-काज की विस्तार से जानकारी दी। सीएसव्हीटीयू भिलाई के कुलपति प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg