Thu. Jul 2nd, 2026

शाला प्रवेशोत्सव के पूर्व जिले के सभी 1336 स्कूलों में चलाया गया स्वच्छता महाभियान

शाला प्रवेशोत्सव के पूर्व जिले के सभी 1336 स्कूलों में चलाया गया स्वच्छता महाभियान
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव । कलेक्टर डोमन सिंह के आव्हान पर शाला प्रवेशोत्सव के पहले जिले के सभी स्कूलों में स्वच्छता महाभियान चलाया गया। इसी कड़ी में कलेक्टर सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपरवाह, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोनी, शासकीय सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजनांदगांव में आयोजित स्वच्छता महाभियान में शामिल हुए। स्कूलों के स्वच्छता महाभियान में 24 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कलेक्टर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कोई ऐसी बात जो एकदम से बदलाव ला दे, तो यह शैक्षणिक परिसर है और हमारी शिक्षा है। जिसके माध्यम से हम अपना जीवन बदल सकते हैं। बच्चों के लिए यह एक संदेश है कि उन्हें पढ़ाई के लिए एक अच्छा स्वच्छ माहौल मिले और हमारी उनसे बहुत सी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि 26 जून को शाला प्रवेशोत्सव को त्यौहार के रूप में मनाएं और रंगोली बनाएं तथा सजावट करें।

कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि जिले में जनसहभागिता से स्कूलों के लिए स्मार्ट टीवी का अभियान चलाया गया। वही तालाबों की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसके बहुत अच्छे परिणाम रहे। वही जिले में निजी स्कूलों की तर्ज पर समर कैम्प का आयोजन किया गया। समाज को स्कूल तक लेकर आना जुड़ाव का एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। यह हमारे गांव का स्कूल है, ऐसा कनेक्शन होना चाहिए। कलेक्टर सिंह ने इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपरवाह, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोनी, शासकीय सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजनांदगांव में आयोजित स्वच्छता महाभियान का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं स्कूलों में साफ-सफाई की। स्कूलों के विभिन्न कमरे, स्टाफ रूम, शौचालय, परिसर,  मध्यान्ह भोजन कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम श्री अरूण वर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह उपस्थित रहे।

 शाला प्रवेशोत्सव के पूर्व जिले के सभी 1336 स्कूलों में चलाया गया स्वच्छता महाभियान

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जिला शिक्षा अधिकारी  राजेश सिंह ने कहा कि कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के 1336 स्कूलों में स्वच्छता महाभियान चलाया गया है। इसमें शिक्षकों के साथ ही ग्रामवासियों की सहभागिता रही है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय को सभी मिलकर साफ-सफाई कर रहे हैं। ताकि बच्चे जब यहां पहुंचे तो उन्हें घर की तरह माहौल मिले। देश के नौनिहाल सफलता की दिशा में आगे बढ़ें, इसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार कलेक्टर की मंशा के अनुरूप विद्यालयों की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन किया जा रहा है। समाज को विद्यालय के निकट लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने सरपंच, शाला विकास समिति, एनसीसी के बच्चों, ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम समन्वयक आदर्श वासनिक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव वायडी साहू,  बीआरसी राजनांदगांव भगत ठाकुर, प्राचार्य हेमलाल देशलहरे, सरपंच श्रीमती पुनिता साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में हमेशा जुड़े आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg