Tue. Jun 30th, 2026

कांग्रेसियों ने मनाई मिनी माता की 110वी जयंती,दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// गंडई अनुसूचित जाति के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण चतुर्वेदी के नेतृत्व में आज सोमवार को मिनी माता की जयंती कार्यक्रम का आयोजन रेस्ट हाउस गंडई में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त कांग्रेसजनों को मिनी माता के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चतुर्वेदी ने कहा कि मिनी माता का वास्तविक नाम मिनाक्षी देवी था। मिनी माता के पति गुरू अगमदास जो कि सतनामी पंथ के धर्म प्रचारक थे। सन 1952 में पहली बार मिनी माता सांसद बनीं। इसके बाद तीन बार सांसद रहीं। मिनी माता ने अपने प्रयास से संसद में दहेज प्रथा निवारण व छुआछूत के भेदभाव को समाप्त करने कानून बनवाया। मिनी माता छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंडल की अध्यक्ष भी रही तथा छत्तीसगढ़ कल्याण मजदूर संगठन भिलाई की संस्थापक अध्यक्षा रही। बांगो बांध के लिए उन्होंने काफी प्रयास किया।ममतामयी मिनीमाता द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यो को याद किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन,जनपद सदस्य अरुण जोशी,पार्षद लियाकत अली, एल्डरमैन उषा रात्रे, महामंत्री कन्हैया कुर्रे, तारा चंद बंजारे, उबारन मांडले, अमित टंडन, विक्की टंडन, तुलसी रात्रे, अशरफ सिद्धिकी, जैनुद्दीन सोलंकी, मिलन देवांगन, संदीप मिर्चें, सुखनंदन चतुर्वेदी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन गंडई मिडिया सेल उपाध्यक्ष उबारन मांडले ने किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg