बेमेतरा में आकाशीय बिजली का कहर, टावर का काम कर रहे दो लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बेमेतरा। जिले के बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सुरहोली में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में टावर का काम कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सुरहोली में टावर का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए टावर कर्मी पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों लोग आ गए।
मौके पर ही हुआ मौत
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेरला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : मंत्रालय की स्टाफ बस में भीषण आग, 30 से अधिक कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
पेड़ के नीचे बढ़ जाता है खतरा
घटना के बाद ग्राम सुरहोली में शोक का माहौल है। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने से आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों से मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की जाती है।![]()
यह भी पढ़ें : ज़ब पलटा दूध का टैंकर, हाईवे पर लूट मचाते दिखे लोग – बोतल-बाल्टी लेकर दौड़ी भीड़



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

