Breaking
Tue. May 19th, 2026

लचर क़ानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का धरना कल..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // प्रदेश में विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब एक्टिव मूड में नजर आने वाली है। हाल ही में बलौदाबाजार में हुए घटनाक्रम में कलेक्टोरेट व एस पी कार्यालय में आगजनी तथा हिंसक घटनाओं के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए अपने नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी 18 जून को प्रत्येक जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी। जिसके लिए रणनीति तैयार कर कांग्रेस पार्टी ने सभी जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है।

 

solar pinal
solar pinal

खैरागढ़ में दलेश्वर साहू की अगुवाई में धरना प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

बलौदा बाजार की घटना के बाद लचर कानून व्यवस्था का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी 18 जून को जिला मुख्यालय खैरागढ़ में धरना प्रदर्शन करेगी। जिसके लिए डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू को खैरागढ़ छुईखदान गंडई का प्रभारी बनाया गया है। जिनकी अगुवाई में खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

भीषण गर्मी को देखते हुए 25 जून तक बढ़ी स्कूलों की छुट्टी...Due to extreme heat, school holidays have been extended till June 25...




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg