Sun. Aug 2nd, 2026

कांग्रेस का प्रदर्शन और चक्काजाम : “ईडी भेजो या जेल भरो..कांग्रेस न रुकेगी न झुकेगी”

कांग्रेस का प्रदर्शन और चक्काजाम : “ईडी भेजो या जेल भरो..कांग्रेस न रुकेगी न झुकेगी”
खबर शेयर करें..

कांग्रेस का प्रदर्शन और चक्काजाम : “ईडी भेजो या जेल भरो..कांग्रेस न रुकेगी न झुकेगी”

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को खैरागढ़ के टेम्पो चौक पर उग्र प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया।

प्रदेश कांग्रेस के आवाह्न पर जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केसीजी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध जताया और केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

दो घंटे रहा यातायात प्रभावित 

चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू होकर 2 बजे तक चला, जिससे करीब दो घंटे तक खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। एहतियातन मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सड़क पर लेते कांग्रेसी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए और “ईडी भेजो या जेल भरो, कांग्रेस न रुकेगी न झुकेगी”, “तानाशाही नहीं चलेगी”, “मोदी सरकार होश में आओ” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

प्रदर्शन में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, अरुण भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विप्लव साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस का प्रदर्शन और चक्काजाम : “ईडी भेजो या जेल भरो..कांग्रेस न रुकेगी न झुकेगी”

कांग्रेस का प्रदर्शन और चक्काजाम : “ईडी भेजो या जेल भरो..कांग्रेस न रुकेगी न झुकेगी”

आवाज दबाने का काम कर रही है भाजपा


इस प्रदर्शन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने कहा,”जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, पूरे छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल बना हुआ है। विधानसभा के मानसून सत्र में जब भूपेश बघेल भाजपा के घोटालों को उजागर करने वाले थे, ठीक उसी दिन उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करवा दिया गया। भाजपा सरकार लगातार किसानों और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसी तानाशाही रवैये के खिलाफ आज हम सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं।”

राजनैतिक प्रतिशोध में बनाया जा रहा निशाना 


वहीं विधायक यशोदा वर्मा ने कहा,“जनता ने हमें विधानसभा तक उनकी आवाज़ पहुंचाने के लिए चुना है, लेकिन भाजपा सरकार हमें सच बोलने से रोकने के लिए निलंबित कर देती है। जिस दिन भूपेश बघेल रायगढ़ में हुई जंगल कटाई का मुद्दा उठाने वाले थे, उसी दिन ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया। चैतन्य एक किसान हैं, उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। केवल राजनीतिक प्रतिशोध में उन्हें निशाना बनाया गया है।”

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक प्रतिशोध की ऐसी कार्रवाइयाँ बंद नहीं हुईं, तो कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में उग्र जन आंदोलन छेड़ेगी।

Congress’s protest and road blockade: “Send ED or fill the jails… Congress will neither stop nor bow down”




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg