Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

ठेकेदार किशन यादव को नोटिस जारी करने पार्षदों ने दिया सीएमओ को आवेदन, नोटिस देने की मांग रखी

ठेकेदार किशन यादव को नोटिस जारी करने पार्षदों ने दिया सीएमओ को आवेदन, नोटिस देने की मांग रखी
खबर शेयर करें..

⭕⭕  गांधी चौक मुख्य चौक होने के कारण सांस्कृतिक कार्यों से लेकर धार्मिक कार्य इसी मंच पर होते आए है,अब तोड़ देने से बनी है समस्या

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया //  गंडई के वार्ड क्रमांक 4 गांधी चौक पंडरिया में चबूतरा निर्माण कार्यों का समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने के चलते सीएमओ ने गंडई वार्ड 02 निवासी ठेकेदार किशन लाल यादव को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण करने कार्यालय आदेश 3 अक्टूबर 2023 को गांधी चौक पंडरिया में चबूतरा मरम्मत कार्य हेतु कार्य आदेश जारी किया गया था किंतु आपके द्वारा आज पर्यंत तथा कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। दो माह में कार्य पूर्ण करने की अवधि समाप्त हो चुका है जो अनुबंध शर्तों एवं निविदा शर्तों के विपरीत है ठेकेदार को निर्देश दिया गया है की 07 दिवस के भीतर कार्य पूर्ण कर आवेदन प्रस्तुत करें अन्यथा अनुबंध शर्तों के अधीन कार्यवाही किया जाएगा।

solar pinal
solar pinal

प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार ने हवा तूफान में मंच के ऊपर गिरे पेड़ो को हटाकर मंच के ऊपरी हिस्सा को तोड़ा है, बताया जाता है की उस समय के तत्कालीन प्रभारी अभियंता द्वारा मौखिक आदेश के तहत तोड़ा गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

निकाय में सालो से अभियंता की पदस्थापना नही

नगर पंचायत गंडई में विकास कार्य के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना और नगर विकास के लिए निर्माण कार्य जो होना है उसके लिए नगर पंचायत गंडई में स्थाई इंजीनियर के नहीं होने के चलते कभी कवर्धा से कभी परपोड़ी से कभी साजा से कभी छुईखदान तो कभी खैरागढ़ नगर पंचायत से अस्थाई तौर पर नगर पंचायत गंडई में अतिरिक्त प्रभार पर पदस्थ किया जाता है जिसके कारण इस प्रकार की समस्या हमेशा बनी रहती है।

पार्षदों ने दिया सीएमओ को लिखित शिकायत ,कहा ठेकेदार को करे नोटिस जारी

 अधोसंरचना मद से 2 लाख 92 हजार की राशि से चबूतरा मरम्मत कार्य दो माह में पूरा करना था लेकिन समय अवधि समाप्त हो जाने के बाद संबंधित ठेकेदार किशन लाल के द्वारा नहीं किया गया है जिसको नोटिस जारी किए जाने हेतु पार्षद निर्मला साहू, पूर्णिमा कुंजाम ,क्रांति ताम्रकार जावेद खान, चंद्रिका नामदेव, नारायण चतुर्वेदी, सूरज नामदेव, निराशा कुर्रे, दिलीप ओगरे, ने 16 मई गुरुवार को लिखित शिकायत नगर पंचायत में किए हैं और सूचनार्थ जिला कलेक्टर के सी जी एवं संचालक नगरीय प्रशासन को सूचनार्थ भेजा है।


गलत है नोटिस..

ठेकेदार किशन लाल यादव का कहना है कि चबूतरा मरम्मत कार्य के लिए मुझे नोटिस जारी किया गया था जिसका मैने जवाब भी दिया है, निकाय के अधिकतर कार्यों के लिए मुझे लेआउट नहीं दिया गया है। मेरे द्वारा निकाय में आवेदन लगाया गया है आचार संहिता के चलते मुझे सी एम ओ ने नोटिस जारी किया गया है जो गलत है, लेआउट के अभाव में अधिकतर काम पेंडिंग में है, अधिकतर कार्यों का भुगतान लटका हुआ है, स्थाई इंजीनियर के नहीं होने के चलते समस्या बनी हुई है।ठेकेदार किशन यादव को नोटिस जारी करने पार्षदों ने दिया सीएमओ को आवेदन, नोटिस देने की मांग रखी


समय सीमा में नहीं किया कार्य..

सीएमओ गिरीश साहू का कहना है कि समय सीमा पर मरम्मत कार्य पूरा न करने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है उक्त मरम्मत कार्य के लिए अभी ठेकेदार को एक भी किस्त जारी नहीं किया गया है,जल्द ही फिर से नोटिस जारी किया जाएगा।


समयावधी में नहीं किया है इसलिए किया शिकायत

सूरज नामदेव पार्षद वार्ड 04 का कहना है की गांधी चौक पंडरिया में मंच चबूतरा मरम्मत कार्य के लिए ठेकेदार किशन यादव को ठेका निकाय द्वारा दिया गया था, निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है, जिससे पंडरियावासी में आक्रोश का माहौल है, मैं और पार्षद साथियों के साथ इसके खिलाफ नोटिस जारी करने को लेकर सीएमओ को लिखित शिकायत किए है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।