Sun. Jun 14th, 2026

सरकार की वादा खिलाफी से नाराज मनरेगा कर्मचारियों का प्रदर्शन..संभाग स्तरीय न्याय यात्रा में जुटे हजारों कर्मचारी

सरकार की वादा खिलाफी से नाराज मनरेगा कर्मचारियों का प्रदर्शन..संभाग स्तरीय न्याय यात्रा में जुटे हजारों कर्मचारी
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग /बस्तर // 24 दिसंबर को संभाग दुर्ग में बेमेतरा, राजनादगांव (सयुक्त), दुर्ग, बालोद, कबीरधाम जिले में काम करने मनरेगा (MGNREGA) कर्मचारियों ने बैल और बैलगाड़ी के माध्यम से अनोखा प्रदर्शन किया। केबिनेट मंत्री कवासी लखमा ( kavasi lakhama) द्वारा हड़ताल स्थगन के 6 माह बीत जाने के बाद भी इनके हड़ताल अवधि का रुका हुआ वेतन अप्राप्त है वहीं इनकी दो सूत्रीय मांगे क्रमशः रोजगार सहायक का ग्रेड पे निर्धारण और जब तक नियमितिकरण नहीं किया जाता तब तक समस्त मनरेगा कर्मियों को पंचायतकर्मी का दर्जा देने की मांग भी पूरी नहीं की गई है। इन कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।.

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अशोक कुर्रे ने बताया कि कांग्रेस की जनघोषणा पत्र 2018 में किए गए नियमितिकरण के वादे पर 4 साल बीत जाने के बाद भी आजपर्यंत कोई कार्यवाही नहीं की गई है। आला अफसर कमेटी और पत्राचार का खेल खेल रहे है। MGNREGA

[masterslider id="11"]
      इसे भी पढ़ेंकपड़ा दुकान में लगी भीषण आग..50 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक

कार्यकारी अध्यक्ष राधेष्याम कुर्रें ने बताया कि 15 वर्षों से रोजगार सहायक सेवा देने के बाद भी 6 हजार अल्प वेतनमान, बिना किसी सामाजिक सुरक्षा और कभी भी नौकरी से निकाले जाने के भय से मानसिक रूप से संघर्ष करते आ रहे हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

प्रांतीय मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर ने बताया कि इस सरकार में 4 साल में वेतन में फुटी कौड़ी वृद्धि नहीं की गई इसके विपरित दिन प्रतिदिन राज्य शासन की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का भार हम कर्मचारियों पर जरूर बढ़ता गया।सरकार की वादा खिलाफी से नाराज मनरेगा कर्मचारियों का प्रदर्शन..संभाग स्तरीय न्याय यात्रा में जुटे हजारों कर्मचारी

संभाग अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने हमारी मांगों को अनसुना किया है , जिसे याद दिलाने के लिए संभाग स्तर पर न्याय यात्रा निकाले हैं। इस न्याय यात्रा में संभाग के ७ जिलों के लगभग दो हजार पांच सौ मनरेगाकर्मी शामिल हुए।

न्याय यात्रा में दुर्ग जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध ताम्रकार, डोंगरगढ़ से नरोत्तम कुंजाम, विजय प्रताप, योगेंद्र साहू, द्वारिका ठाकुर के नेतृत्व में हजारों मनरेगा कर्मियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।


खबर शेयर करें..

Related Post

2 thoughts on “सरकार की वादा खिलाफी से नाराज मनरेगा कर्मचारियों का प्रदर्शन..संभाग स्तरीय न्याय यात्रा में जुटे हजारों कर्मचारी”

Comments are closed.

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg