Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

जिला पंचायत CEO द्वारा ग्राम पंचायत चकनार में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं गौधाम का निरीक्षण

जिला पंचायत CEO द्वारा ग्राम पंचायत चकनार में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं गौधाम का निरीक्षण
खबर शेयर करें..

जिला पंचायत CEO द्वारा ग्राम पंचायत चकनार में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं गौधाम का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल द्वारा विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत चकनार का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली गई तथा समय-सीमा में आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

solar pinal
solar pinal

इस अवसर पर ग्राम पंचायत चकनार में संचालित गौधाम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौधाम में पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी की व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को गौधाम के सुचारू संचालन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

जिला पंचायत CEO द्वारा ग्राम पंचायत चकनार में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं गौधाम का निरीक्षण

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।