डोंगरगढ़ स्टेशन पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में लगने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। नवरात्रि मेला 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होगा। इस दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, स्पेशल ट्रेन संचालन और मेमू ट्रेनों का विस्तार किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर (68742/68741) को रायपुर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इसी तरह रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर (68729/68730) को गोंदिया तक बढ़ाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा डोंगरगढ़ दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच 06886/06885 मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

ये एक्सप्रेस शामिलनवरात्रि के दौरान 19 मार्च से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव भी दिया गया है। इनमें बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस, चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस, एक्सप्रेस, एक्सप्रेस, बिलासपुर-पुणे पुणे-बिलासपुर रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। |
श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी
व्यवस्थाओं का उद्देश्य नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।![]()


