Tue. Jul 14th, 2026

चोरी के लगभग 50 लाख के माल के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

चोरी के लगभग 50 लाख के माल के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

चोरी के लगभग 50 लाख के माल के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

आरोपियों को पकड़ने सीसीटीवी की रही महत्तवपूर्ण भूमिका

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की महावीर कॉलोनी में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 332 ग्राम सोने के आभूषण, 3.3 किलोग्राम चांदी, 9.76 लाख नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। कुल बरामदगी की कीमत लगभग 50 लाख आंकी गई है।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने खुलासा करते हुए बताया कि 24 जून की रात अज्ञात चोरों ने महावीर कॉलोनी स्थित एक मकान में खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और जेवरात व नकदी चुरा ली। मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 299/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान रंजीत डहरे और रोशन मारकंडे के रूप में की गई। साइबर सेल की सहायता से दोनों की लोकेशन खैरागढ़ ज़िले के केकराजबोड़ गांव में पाई गई, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी स्वीकार की और बताया कि चोरी का माल नागपुर और खैरागढ़ में स्थित परिचितों के पास रखा गया है। इनमें से एक महिला आरोपी योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे द्वारा चोरी का माल पुलिस से छिपाने के उद्देश्य से जमीन में गाड़ा गया था, जिसे डीएसएमडी उपकरण की मदद से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें : धर्मनगरी में रंगमिजाजी बाबा का आश्रम, विदेशी लड़कियों से होता था ये काम, गांजा-चिलम समेत मिले ये आपत्तिजनक सामान

अन्य आरोपियों में रविशंकर बंजारे राजनांदगांव और आकाश सोनी नागपुर शामिल हैं, जिनके पास से भी नगदी और आभूषण जब्त किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से भी मौजूद है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में दुर्ग पुलिस, ACCU और साइबर सेल की संयुक्त भूमिका रही।

Five members of an interstate gang arrested with stolen goods worth about Rs 50 lakh




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg