Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

जालबांधा के मंच से प्रियंका ने CG में कांग्रेस सरकार बनाने की अपील..लगाई घोषणाओं की झड़ी..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़ के जालबांधा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने चुनावी सभा ली। इस दौरान प्रियंका ने खैरागढ़, डोंगरगढ़ और साजा विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए वोट माँगा।

CG ELECTION 2023 : बता दे की छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और काग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ते जा रहा है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मंच से घोषणाओं की झड़ी लगा दी।

solar pinal
solar pinal

प्रियंका गाँधी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी..

खैरागढ़ के जालबांधा से प्रियंका गाँधी ने कांग्रेस सरकार बनाने की अपील करते घोषणाओं की झड़ी लगाया। इस दौरान जन समूह ने भी जमकर हामी भरी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

ये की घोषणाएं..

1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में।

2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली।

3. महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ।

4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।

5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे।

6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज।

7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ।

8. राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!