खबर का असर: समाचार छपते ही अधिकारी आए हरकत में, दुकानों में की जांच पड़ताल, परोसी जा रही थी, एक्सपायरी शीतल पेय
| 0 शीतल पेय के नाम पर परोसी जा रही थी, एक्सपायरी शीतल पेय, अधिकारी की टीम ने कार्रवाई। 0 समाचार छपते ही अधिकारी आए हरकत में और नगर के विभिन्न दुकानों में की जांच पड़ताल। सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
![]() 0 अमानक शीतल पेय पदार्थ का किया नस्टीकरण,मिठाई का सैंपल भेजा लैब। 0 खाद्य एवं कोलड्रिंग व्यापारियो में मचा हड़कंप। |
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // गर्मी सीजन की शुरुआत होते ही नगर में शीतल पेय के नाम पर व्यपारियो का लोगो के सेहत से खिलवाड़ नगर में धड़ल्ले से शुरू हो गया था। शीतल पेय एवं खाद्य पदार्थ के नाम पर लोगों की सेहत से लूट मचा दी थी।
खबर 24×7 ने उठाया सरोकार का खबर तब जागे अधिकारी
इस गंभीर समस्या को लेकर खबर 24×7 में 14 मार्च शनिवार को खबर प्रकाशन कर अधिकारी का ध्यानाकर्षण कराया था। और अधिकारी समाचार छपने के बाद इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हरकत में आए और दोपहर गंडई नगर के बाजार क्षेत्र पहुंचकर विभिन्न खाद्य विक्रेताओं एवं किराना स्टोर में सघन जांच निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।![]()
जांच के दौरान नगर के पंडरिया रोड स्थित कान्हा एजेंसी से 250 एमएल कोल्डड्रिंक का विविध खाद्य नमूना गुणवत्ता मानक जांच हेतु संग्रहित कर नष्ट किया गया. साथ ही कवर्धा रोड स्थित सुकृत किराना स्टोर्स से खाद्य पदार्थ जीरा, मसाला, सोडा, के कुल 02 विविध नमूना संग्रहित किया गया.
यहां पर कोल्डड्रिंक के विभिन्न पेय पदार्थ को नस्टीकरण की कार्रवाई की गई। साथ ही एक बस स्टैंड के होटल से कुकीज एवं मिठाई का नमूना संग्रहित कर टेस्टिंग लैब रायपुर भेजा गया। सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने एक्सपायरी सामानों के दुबारा विक्रय नहीं करने की सख्त निर्देश देकर समझाइश दिया गया।
बाजार क्षेत्र में धड़ल्ले से बेची जा रही थी अमानक पेय पदार्थ,अधिकारी का नही था ध्यान
बाजार में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कोल्डड्रिंक और पैकेट बंद खाद्य सामग्री धड़ल्ले से बिक रही थी, जिसे आम लोगों खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फूड सेफ्टी विभाग और नगर प्रशासन की अनदेखी के कारण यह स्थिति बनी हुई थी।
नगर के कई रिटेल दुकानों में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, नमकीन, मैदा, चॉकलेट, और अन्य पैकेट बंद खाद्य पदार्थ खुले आम बेचे जा रहे थे खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार एक्सपायरी खाद्य पदार्थ के सेवन से फुड पायजनिंग, पेट संबंधी रोग, उल्टी दस्त, और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थ बुजुर्गों बच्चों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए बेहद ही खतरनाक साबित होते हैं। विभाग के अधिकारी का इस ओर कार्यवाही करना बहुत ही जरूरी था।

लोगों ने किया था सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की थी कि बाजार क्षेत्र में नियमित और सघन जांच अभियान चलाया जाए, तथा एक्सपायरी या अस्वस्थ खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्यवाही कर जुर्माना वसूला जाए ताकि आम जनता से सेहत पर रोक लगाई जा सके।

अधिकारी के जांच में पहुंचते ही बाकी दुकानदार हुए अलर्ट
एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक एवं खाद्य पदार्थ की बिक्री को लेकर खबर 24×7 में समाचार छपते ही अधिकारी कार्यवाही करने के लिए गंडई बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया गया। जहां पर कोल्डड्रिंक से लेकर किराना दुकान के व्यापारी अलर्ट नजर आए और गंडई क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की एंट्री होने की बात सुनते ही किराना व्यापारियों और कोल्ड ड्रिंक के विक्रेताओं अपने एक्सपायरी समानों को समेटते नजर आए, किराना एवं कोल्ड ड्रिंक के व्यापारी एक दूसरे व्यापारी को फोन लगाकर जानकारी से रूबरू होते दिखाई दिए।
इस कार्यवाही में अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे,खाद सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार घृतलहरे, स्वास्थ्य विभाग से सतीश यादव शामिल थे।
| नगर के किराना एवं एजेंसी स्टोर से एक्सपायरी माल को नष्ट किया गया, भविष्य में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य लाइसेंस निरस्तीकरण करने की समझाइए दी गई, खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने, कालातीत सामानों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गई।यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
दीपक कुमार घृतलहरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी |

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



