Sun. Jul 19th, 2026

एक वर्ष में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर: कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयाँ

एक वर्ष में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर: कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयाँ
खबर शेयर करें..

एक वर्ष में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर: कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयाँ

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान ने विकास, नवाचार और सांस्कृतिक उन्नयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अपने पदभार ग्रहण करते ही कुलपति ने विश्वविद्यालय को आधुनिक, प्रगतिशील और पर्यावरण-सचेत बनाने के साथ ‘ए ग्रेड’ दिलाने का संकल्प लिया, जिस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए परिसर में कचरा प्रबंधन के तहत कम्पोस्ट खाद निर्माण की व्यवस्था की गई तथा जल संरक्षण के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया गया। साथ ही, भवनों की मरम्मत एवं नवीन निर्माण कार्य कराकर बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

शैक्षणिक क्षेत्र में पारदर्शिता और तेजी लाने के उद्देश्य से पीएच.डी. परीक्षाओं का आयोजन सुधारित प्रक्रिया से किया गया, जिनके परिणाम उसी दिन घोषित किए गए। साथ ही, परीक्षा परिणामों में भी तेजी लाई गई, जिससे विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिला।

विश्वविद्यालय में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर, श्रुति मंडल, नाट्य महोत्सव, खैरागढ़ महोत्सव जैसे आयोजनों की शुरुआत या पुनः शुरुआत की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ ही विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

लोक कला और संगीत के संरक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रम, कार्यशालाएं और संगोष्ठियां आयोजित की गईं। जनजातीय गौरव संगोष्ठी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर कार्यशाला तथा भारतीय भाषा परिवार पर सम्मेलन जैसे आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध हुए।

विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक धरोहरों को भी संरक्षित किया गया। वर्षों से बंद राधा-कृष्ण मंदिर और राजमहल के प्रथम तल को पुनः खोलकर उपयोग में लाया गया। साथ ही, ललित कला अकादमी नई दिल्ली की छात्रवृत्ति के लिए चार विद्यार्थियों का चयन संस्थान की उपलब्धि रही।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य, योग एवं कला विषयक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुस्तक मेले और गांवों में कार्यशालाओं के माध्यम से विश्वविद्यालय को समाज से जोड़ने का प्रयास भी किया गया।

खेल एवं युवा गतिविधियों में भी विश्वविद्यालय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सेंट्रल जोन युवा उत्सव में तृतीय स्थान प्राप्त करने के साथ राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रशासनिक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुईं, जिनमें 55 सीटर एसी बस और एम्बुलेंस की स्वीकृति, नए पदों पर भर्ती की अनुमति तथा सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने हेतु कैंटीन की व्यवस्था शामिल है।

कुलपति के प्रयासों से विदेशी विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जो वर्तमान में 32 तक पहुंच गई है।एक वर्ष में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर: कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयाँ

समग्र रूप से देखा जाए तो प्रो.डॉ. लवली शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने बीते एक वर्ष में शैक्षणिक गुणवत्ता, सांस्कृतिक समृद्धि और प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो आने वाले समय में संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।

Khairagarh University Transformed in One Year: New Heights of Development Under the Leadership of Vice-Chancellor Prof. Dr. Lovely Sharma




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg