Breaking
Wed. Mar 12th, 2025
Korba: जिले के 6 निकायों में जारी है कयासों का दौर.. ऐसे हो सकते है परिणाम
खबर शेयर करें..

Korba: जिले के 6 निकायों में जारी है कयासों का दौर.. ऐसे हो सकते है परिणाम

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कोरबा // मतदान पूरा होते ही नगरीय निकाय चुनावों में कयासों का दौर शुरू हो चुका है कोरबा जिले के निकायों में मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहाँ एक नगर निगम, दो नगर पालिकाएं और दो नगर पंचायतों के चुनाव संपन्न हुए, जहां अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न समीकरण बनते नजर आए।

विज्ञापन..

नगर निगम कोरबा कांग्रेस के लिए हो चुनौती 

कोरबा नगर निगम में भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ को चुनौती दी है। वही शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की बढ़त के संकेत मिले हैं, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी के लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

कटघोरा नगर पालिका भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर 

कटघोरा में भी राजनीतिक समीकरण बदलते दिख रहे हैं। भाजपा के आत्मानारायण पटेल को यहां कड़ी टक्कर मिल रही है।  राज जायसवाल मजबूत स्थिति में हैं, जबकि कोमल जायसवाल के चुनावी मैदान में उतरने से समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। ऐसे में भाजपा को यहां झटका लग सकता है। Korba: जिले के 6 निकायों में जारी है कयासों का दौर.. ऐसे हो सकते है परिणाम

छुरी नगर पंचायत में वापसी की संभावना 

छुरी नगर पंचायत में भाजपा की स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। भाजपा उम्मीदवार प्रीतम पद्मिनी देवांगन की जीत के आसार प्रबल हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी धीरज यादव को यहां कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा की यहां जोरदार वापसी की संभावना जताई जा रही है।

बांकीमोंगरा नगर पालिका में मुकाबला त्रिकोणीय 

बांकीमोंगरा में पहली बार हुए नगरीय निकाय चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। भाजपा की ओर से सोनी झा मैदान में थीं, जबकि कांग्रेस ने माया अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया था। बांकीमोंगरा में निर्दलीय में उमा जितेंद्र कंवर मोंगरा , बांकी बस्ती में जमकर सामाजिक बोर्ड एकत्र किए हैं यहां परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

पाली नगर पंचायत कांग्रेस को हो सकता है नुकसान 

पाली नगर पंचायत में भाजपा उम्मीदवार अजय जायसवाल को बहुमत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस के प्रति मतदाताओं का उत्साह अपेक्षाकृत कम देखा गया, जिससे भाजपा को लाभ मिलने की संभावना है।

दीपका नगर पालिका में बीजेपी मजबूत 

दीपका में भी भाजपा की चुनावी स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। यहां भाजपा के उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और पार्टी को नगर पालिका में वापसी की उम्मीद है।

चुनावी नतीजे 15 फरवरी को दोनों ही पार्टी आशान्वित 

इन सभी नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। जिलेभर के मतदाता उत्सुकता से चुनावी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा के अधिकतर प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी अपनी रणनीति को लेकर आशान्वित है। अब देखना होगा कि अंतिम परिणाम क्या होते हैं और कोरबा जिले का राजनीतिक परिदृश्य किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Korba: The round of elections continues in 6 districts of the district.. the results can be like this : source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
women’s day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च ही क्यों? WhatsApp ने भारत मे शुरू किए 5 नए फीचर्स.. गोल्ड ज्वेलरी और कांजीवरम साड़ी में दुल्हन बनीं बॉडीबिल्डर, जानें कौन हैं ये हसीना BSNL क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? फोन की बैटरी खत्म करने वाले 10 ऐप्स