Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

आयुष्मान फर्जीवाड़े में छत्तीसगढ़ नम्बर दो पर.. पढ़ें पूरी खबर

आयुष्मान फर्जीवाड़े में छत्तीसगढ़ नम्बर दो पर.. पढ़ें पूरी खबर
खबर शेयर करें..

आयुष्मान फर्जीवाड़े में छत्तीसगढ़ नम्बर दो पर.. पढ़ें पूरी खबर

राज्यसभा में सरकार ने दी जानकारी

solar pinal
solar pinal

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना से संबंधित गड़बड़ियों और घोटालों की छिटपुट खबरों के बीच अब एक नया धमाका सामने आया है। राज्यसभा में इसका खुलासा हुआ है कि देश के अलग-अलग राज्यों में हुए फर्जीवाड़े में छत्तीसगढ़ देश में दसरे नबंर पर है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

यहां 120 करोड़ 34 लाख रुपए का घोटाला उजागर हुआ है। हालांकि पड़ोसी मप्र भी छत्तीसगढ़ से कुछ ही कम निकला है, लेकिन महाराष्ट्र अकेला राज्य है, जहां सबसे कम यानी मात्र 19 हजार रुपए का घोटाला हुआ है।

 

मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है. संसद में एक सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय धोखाधड़ी विरोधी इकाई ने प्राइवेट हॉस्पिटल के 562.4 करोड़ रुपये के 2.7 लाख क्लेम फर्जी पाए हैं।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसियां (एसएचए) नियमित डेस्क मेडिकल ऑडिट के साथ-साथ फील्ड ऑडिट भी करती हैं. इसमें कुल 1 हजार 114 अस्पतालों को पैनल से हटा दिया गया है। साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 549 अस्पतालों को सस्पेंड भी किया गया है। आयुष्मान फर्जीवाड़े में छत्तीसगढ़ नम्बर दो पर.. पढ़ें पूरी खबर

पहले नंबर पर UP.. तीसरे में MP

अब देखते हैं कि किस राज्य में कितने रुपयों के फर्जी क्लेम के केस आए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर उत्तरप्रदेश है, जहां 139 करोड़ का फर्जीवाड़ा सामने आया है। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ है जहां 120 करोड़ 34 लाख के घपले का अंदेशा है। तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश में 119 करोड़ 34 लाख का फर्जीवाड़ा किया गया। चौथे नंबर पर हरियाणा में 45 करोड़ व केरल में 35 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया।

Chhattisgarh is at number two in Ayushman fraud.. read full news.. Source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
No content yet.