Sun. Aug 23rd, 2026

तेंदुए ने गाय का किया शिकार,आसपास के क्षेत्र में दहशत

Leopard hunted a cow, panic in the surrounding area तेंदुए ने गाय का किया शिकार,आसपास के क्षेत्र में दहशत
तेंदुए ने गाय का किया शिकार,आसपास के क्षेत्र में दहशत
खबर शेयर करें..

तेंदुए ने गाय का किया शिकार,आसपास के क्षेत्र में दहशत

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// वनांचल क्षेत्र के ग्राम ठाकुरटोला रेंज के अंतर्गत देवरचा के आश्रित ग्राम लछना झिरिया में तेंदुए ने दस्तक दी है। तेंदुए ने एक गाय का शिकार किया है। तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार सर्चिंग कर तेंदुआ पर नजर रख रही है।

रोजाना की तरह मवेशी मालिक सुशीला कवर पति बहाली कवर शुक्रवार 7 फरवरी रात को सभी मवेशी को कोठार में छोड़ दिया था। दूसरे दिन शनिवार 8 फरवरी को सुबह गाय को घर के समीप खलियान में जाकर देखा तो एक गाय नहीं था। मवेशी मालिक अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रहे थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

3 माह की गर्भवती थी गाय

इस दौरान पता चला कि कोठार के बाहर उक्त मवेशी खून से लथपथ हालत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मवेशी मालिक इनकी सूचना वन विभाग ठाकुरटोला रेंज को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पशु विभाग गंडई में पदस्थ डॉक्टर संदीप इंदुरकर को पोस्टमार्टम करने के लिए बुलाया गया।Leopard hunted a cow, panic in the surrounding area तेंदुए ने गाय का किया शिकार,आसपास के क्षेत्र में दहशत

जहा उक्त मवेशी के गला में चोट के निशान एवं पीछे का हिस्सा पूरा डैमेज पाया गया। गाय 3 माह से गर्भ में थी और गाय का तेंदुए ने शिकार करना बताया। घटना से मवेशी मालिक व क्षेत्र के निवासियों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ है। वन विभाग की टीम ने जंगल की ओर जाने मना किया है और सतर्क रहने की सलाह दी है

Leopard hunted a cow, panic in the surrounding area




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg