Sat. Jun 27th, 2026

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले गया सुनसान में, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले गया सुनसान में, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा
खबर शेयर करें..

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले गया सुनसान में, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // आदतन अपराधी ने एक बार फिर मासूमियत को निशाना बनाने की कोशिश किया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला खैरागढ़ जिले के जालबाँधा चौकी क्षेत्र का है, जहाँ एक हैवान ने मानवता को शर्मसार करते हुए जेल से छूटने के कुछ सालों बाद उसने फिर से एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। हालांकि, इस बार ग्रामीणों की सतर्कता ने उसकी नीयत पर पानी फेर दिया और जम कर ठोकाई कर दिया। जिसका वीडियो अब वाइरल हो रहा है।

आरोपी का नाम नंदकुमार दुबे उर्फ बिसाहू दुबे है, जो इससे पहले भी एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दे चुका है और जेल की सलाखों के पीछे जा चुका है। लेकिन जेल से छूटने के बाद भी उसकी सोच में कोई बदलाव नहीं आया। उसने फिर एक नाबालिग बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। हालांकि जैसे ही आरोपी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने वाला था, तभी कुछ ग्रामीणों की नजर उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ गई। ग्रामीणों ने जब देखा कि एक शख्स बच्ची को गलत तरीके से छू रहा है, तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने आरोपी को धर दबोचा और फिर जो हुआ, वह देखते ही बनता था। ग्रामीणों ने आरोपी नंदकुमार उर्फ बिसाहू दुबे को ऐसी पिटाई लगाई कि वह वहीं पर कराहता रह गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले गया सुनसान में, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमीन पर पटक कर उसका हाल बेहाल कर दिया, जालबाँधा चौकी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी नंदकुमार दुबे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति एक बार जेल जा चुका है और उसे सुधरने का मौका मिला, वह फिर से ऐसी वारदात को अंजाम दे, यह पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जमानत पर छोड़ने में सावधानी बरती जाए। फिलहाल आरोपी जेल में है, और इलाके की मासूम बच्चियों ने राहत की सांस ली है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वायरल वीडियो




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg