Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

महतारी वंदन योजनाः हितग्राहियों के लिए रविवार को भी खुले रहे बैंक..डीबीटी कराने उमड़ी भीड़

Mahtari Vandan Yojana
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाले महिलाओं को अपने खाते को डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ भुगतान) से जोड़ना अनिवार्य है।

योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को जब इसकी जानकारी मिली तो बैंकों में डीबीटी कराने महिलाओं की लंबी कतारें लगने लगी।

solar pinal
solar pinal

महिलाएं अपने साथ पासबुक और आधार कार्ड लेकर बैंक पहुंचे। यह भीड़ केवल अपने खातों को आधार के जरिए डीबीटी कराने के लिए है। बैंकों में कुछ दिनों से भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने समूह रविवार 3 मार्च को भी बैंकों को डीबीटी के लिए खुला रखने का के निर्देश दिया था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की  घोषणा की थी। आगामी 8 मार्च को या अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके तथा पर महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाना है।

इस योजना के लिए पात्र महिलाओं को प्रति माह 1000 हजार सालाना 12 हजार दिया जाए‌गा। राशि का भुगतान ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए पात्र महिलाओं का बैंक खाता डीबीटी से लिंक होना अनिवार्य है।Mahtari Vandan Yojana

कुछ दिन पूर्व ही जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में बताया गया कि पात्र महिलाओं का खाता डीबीटी लिंके होना चाहिए। जैसे ही इसकी जानकारी महिलाओं को लगी महिलाओं में डीबीटी कराने की होड़ मच गई। हालत यह है कि बैंकों में डीबीटी कराने वालों की भीड़ लग गई।

नगर के अधिकतर बैंक शाखाओं में इसके लिए अलग से काउंटर बनाकर खातों का डीबीटी किया जा रहा था। महिला बाल विकास के सुपरवाइजर और वार्ड की आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी हितग्राहियों से मिलकर लगातान मदद करते देखा गया।

रविवार सेकेंड हाफ में महतारियों की भीड सामान्य हो गई थी। नगर पंचायत गंडई से मिली जानकारी अनुसार इस योजना में कुल 3788 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से पांच लोगों का फॉम रिजेक्ट किए गए हैं।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
No content yet.