Sun. Jul 19th, 2026

महापौर-सभापति का कार्यकाल खत्म.. प्रशासक को जिम्मा

महापौर-सभापति का कार्यकाल खत्म.. प्रशासक को जिम्मा
खबर शेयर करें..

महापौर-सभापति का कार्यकाल खत्म.. प्रशासक को जिम्मा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // निकाय चुनाव के पहले प्रदेश के 10 नगर निगम में महापौर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में शासन ने इन दस नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया है।

अब निकाय चुनाव तक इन सभी दस नगर निगम में कामकाज प्रशासक की देख रेख में होगा। संबंधित जिलों के कलेक्टरों को नगर निगमों के प्रशासक का जिम्मा सौंपा है। नगरीय निकाय चुनाव जनवरी के अंतिम या फि फरवरी में होना है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

फिलहाल राज्य चुनाव आयोग द्वारा निकायों में महापौर और अध्यक्ष के पदों के आरक्षण की तारीख भी सात जनवरी तय की है। इसलिए दस नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति चुनाव तक रहेगी।महापौर-सभापति का कार्यकाल खत्म.. प्रशासक को जिम्मा

इसके बाद नए महापौर का कार्यकाल शुरू होगा। आरक्षण सात को नगरीय निकायों के चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया में की निर्धारित तारीख में बदलाव हो गया है। पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 27 दिसंबर को पूरी होनी थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को 7 जनवरी को पूरा किया जाएगा।

Mayor-Chairman’s term ends… Administrator takes over



 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg