Sat. Jul 25th, 2026

नाबालिगों के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाई, पंजाब, हैदराबाद और ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक बच्चों के अपहरण मामला..माह भर में 6 प्रकरणो पर पुलिस को मिली सफलता
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // नाबालिगो के अपहरण प्रकरण मामले पर खैरागढ़ पुलिस ने माह भर में 6 मामले में अपहरिताओं को सकुशल बरामद करते हुए आरोपियों को पंजाब, पंजाब, हैदराबाद और ओडिशा से गिरफ्तार किया है। 

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़ में एसपी त्रिलोक बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि नाबालिग बच्चों के अपहरण और शोषण के संबंध में दर्ज अपराधों में जिले के अलग-अलग थानों से टीम बनाकर पतासाजी के लिए दूसरे राज्य रवाना की गई थी 6 अलग-अलग मामलों में पंजाब से एक, बड़ोदरा से दो और हैदराबाद, ग्वालियर और ओडिशा से आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत को कब्जे से सकुशल बरामद किया गया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सायबर सेल केसीजी की मदद से कॉल डिटेल एवं सीडीआर के माध्यम से दो टीम तैयार कर 17 जुलाई को तलवंडीभाई फिरोजपुर (पंजाब) एवं बड़ोदरा (गुजरात) भेजा गया था। टीम के द्वारा काफी खोजबीन कर प्रकरण के अपहृता एवं आरोपीगणों को बरामद किया है।

ये है प्रकरण जिस पर की गई गिरफ्तारी..

1. थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 147/2022 धारा 363, 366 (क), 376 (2) (ड) भादवि., 4, 6 पॉक्सो एक्ट

2. थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 157/2023 धारा 363 भादवि.

3. थाना खैरागढ़ के अपराध क्रमांक 574/2023 धारा 363 भादवि.

4. थाना छुईखदान के अप.क्र. 184/24 धारा 363, 366, 376, 376 (2) (ढ) भादवि, 06 पास्को एक्ट,

5. थाना साल्हेवारा के अप.क्र. 05/24 धारा 363, 366 (क), 376 (2) (ढ) भादवि, 6, 5(ञ) (ii) पास्को एक्ट (6) थाना गातपार के अप.क्र. 20/24 धारा 363 भादवि

ये है आरोपी..नाबालिक बच्चों के अपहरण मामला..माह भर में 6 प्रकरणो पर पुलिस को मिली सफलता

1. गुर्जीयान सिंह पिता जसपाल सिंह उम्म्र 29 साल निवासी ग्राम व थाना तलवंडीभाई जिला फिरोजपुर (पंजाब)

2. आदर गोंड़ पिता राजा राम गोंड़ उम्र 24 साल निवासी कानीमेरा थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0)

3. दिनेश वर्मा पिता स्व० तिलकराम वर्मा उम्र 24 साल निवासी अमलीपारा खैरागढ़ थाना खैरागढ़ जिला केसीजी (छ०ग०)

आरोपीयों के विरूध्द अपराध धारा का सबूत पाये जाने से थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 157/2023 में धारा 366 (क), 376 (2) (ढ) भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट एवं थाना खैरागढ़ के अपराध क्रमांक 574/2023 में धारा 366 (क) 376 (2) (ढ) भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़कर आरोपीयों को 24 जुलाई को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg