Breaking
Wed. May 13th, 2026

अबुझमाड़ में नक्सल खजाना: मिले 1 करोड़ से ज्यादा नगद व हथियार

खबर शेयर करें..

अबुझमाड़ में नक्सल खजाना: मिले 1 करोड़ से ज्यादा नगद व हथियार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 नारायणपुर// प्रदेश के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया है। माड़ बचाओ अभियान के तहत संयुक्त सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक गुप्त डंप को ध्वस्त करते हुए 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपए नकद, अत्याधुनिक हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं।

इस सफलता को बस्तर संभाग में नक्सलियों की आर्थिक और सामरिक कमर तोड़ने वाला बड़ा प्रहार माना जा रहा है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे ऑपरेशन का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक प्रदेश को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।

Naxal treasure in Abujhmad: Over Rs 1 crore in cash and weapons recoveredअबुझमाड़ में नक्सल खजाना: मिले 1 करोड़ से ज्यादा नगद व हथियार
बरामद नगद..

इसी संकल्प के तहत पिछले एक महीने से नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीमें सुदूर व संवेदनशील इलाकों में एरिया डोमिनेशन चला रही थीं। एसपी गुड़िया के अनुसार, यह सफलता केवल सैन्य शक्ति की नहीं, बल्कि मजबूत खुफिया तंत्र और स्थानीय ग्रामीणों के बढ़ते विश्वास की जीत है।

Naxal treasure in Abujhmad: Over Rs 1 crore in cash and weapons recoveredअबुझमाड़ में नक्सल खजाना: मिले 1 करोड़ से ज्यादा नगद व हथियार

ग्रामीणों से प्राप्त गुप्त सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ के दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप को लोकेट किया। नक्सलियों ने यहां भारी मात्रा में रसद, हथियार और कैश छिपा रखा था, जिसे वे भविष्य में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल करने वाले थे।

Naxal treasure in Abujhmad: Over Rs 1 crore in cash and weapons recoveredअबुझमाड़ में नक्सल खजाना: मिले 1 करोड़ से ज्यादा नगद व हथियार

नक्सलियों को बैकफुट पर धकेल दिया

आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2025-26 में जिले में अब तक 270 हथियार बरामद किए जा चुकें हैं। एसपी ने जोर देकर कहा कि यह आंकड़े क्षेत्र में लौटती शांति और प्रशासन के प्रति बढ़ते जनविश्वास का प्रतीक हैं।

Naxal treasure in Abujhmad: Over Rs 1 crore in cash and weapons recoveredअबुझमाड़ में नक्सल खजाना: मिले 1 करोड़ से ज्यादा नगद व हथियार

पुलिस की सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने अपनी जान बचाने की हड़बड़ाहट में कई स्थानों पर विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री छोड़ी हो सकती है। यदि किसी को भी जंगल या रिहायशी इलाकों में कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें। अबुझमाड़ में नक्सल खजाना: 1 करोड़ से ज्यादा नगद व हथियार मिलेNaxal treasure in Abujhmad: Over Rs 1 crore in cash and weapons recovered

खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg