Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही..CEO ने की बड़ी कार्रवाई..19 पंचायत सचिवों को किया गया निलंबित

Suspension
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कांकेर। सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। CG NEWS

जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरागांव के सचिव शिवराम दर्रो, ईरादाह के सचिव महेश मंडावी, कुरिष्टीकुर के सचिव डॉ. प्रसाद प्रधान को निलंबित किया गया है।Suspension

solar pinal
solar pinal

इसी प्रकार जनपद पंचायत अंतागढ़ के ग्राम पंचायत अर्रा के सचिव पन्नालाल नेताम, हिन्दूबिनापाल के सचिव नरेश कुमार दुग्गा, बड़ेपिंजोड़ी के सचिव जागेश्वर बघेल, टिमनार के सचिव धरमूराम बघेल, गोड़बिनापाल के सचिव तुलाराम मरकाम, मासबरस के सचिव पीताम्बर नाग, कानागांव के सचिव राजेन्द्र साहू, हिमोड़ा के सचिव बृजलाल कावड़े तथा दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गोड़पाल के सचिव दल्लूराम मंडावी, बरहेली के सचिव प्रेमसिंह नाग, कोदापाखा के सचिव कृपाराम बघेल, पचांगी के सचिव रमेश कुमार हिड़को, ओटेकसा के सचिव सहदेव नरेटी, गुदूम के सचिव जगदेव पांडे, सिवनी के सचिव प्रेमलता हुर्रा और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत चांदीपुर के सचिव दीपक सरकार को निलंबित किया गया है। संबंधित सचिवों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।