Mon. Jul 27th, 2026

पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव.. BJP का दावा कांग्रेस के 2-3 पार्षद संपर्क में

No-confidence motion against the vice-president of the municipality. BJP claims 2-3 Congress councillors are in touch पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव.. BJP का दावा कांग्रेस के 2-3 पार्षद संपर्क में
खबर शेयर करें..

पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव.. BJP का दावा कांग्रेस के 2-3 पार्षद संपर्क में

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़//  नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान के खिलाफ भाजपा पार्षदों द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर  आज 31 जनवरी को फैसला हो जायेगा। भाजपा के 13 पार्षदों द्वारा कलेक्टर को दिये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपर कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद का फैसला दोपहर 12:30 बजे तक आने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो जायेगी। पालिका के सभी 20 पार्षदों की उपस्थिति के बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। अंतिम स्थिति में मतदान से ही अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होगा। मतदान को लेकर नगर पालिका कार्यालय में आवश्यक पुलिस बल के साथ ही बेरिकेटिंग कर अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बता दे कि उपाध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव के चलते उक्त कुर्सी पर कब्जा करने में जुटी भाजपा के पार्षद दो दिन पहले ही भूमिगत हो गये हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी पार्षदों के भी एकजुट होने की खबर आ रही है और कांग्रेस के पार्षद भी संगठन के नेताओं के साथ सैर-सपाटे के लिये खैरागढ़ से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें : ELECTION 2025: छुईखदान और गंडई नगर पंचायत में 11 फ़रवरी मतदान.. जनपत पंचायत का दो चरणों में चुनाव
No-confidence motion against the vice-president of the municipality. BJP claims 2-3 Congress councillors are in touch पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव.. BJP का दावा कांग्रेस के 2-3 पार्षद संपर्क में

पूर्व CM से की थी मुलाकात 

कांग्रेस पार्षद नेताओं की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात हुई है जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अपने सभी पार्षदों को एकजुट कर भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव के मंसूबे को तोड़ने कसर कस ली हैं। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव के लिये होने वाले मतदान के दौरान ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि भाजपा सेंध लगाने में फिर से कामयाब होती है या कांग्रेस इस बार अपने उपाध्यक्ष की कुर्सी बचा लेगी।

भाजपा का दावा कांग्रेस के 2-3 पार्षद उनके संपर्क में

उक्त मामले में भाजपा मे नपा अध्यक्ष साहित बीजेपी पार्षदों ने कहा था की पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान विकास के जनहितकारी कार्यों पर बाधा पहुंचाते। वही पूर्व जिलाध्यक्ष घहम्मन साहू ने कहा है की निश्चित रूप से भाजपा पार्षदों द्वारा नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव में हमारी जीत होगी। बताया कि भाजपा के सभी 13 पार्षद एक साथ है वहीं कांग्रेस के दो-तीन पार्षद भी उनके संपर्क में हैं जो भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।

No-confidence motion against the vice-president of the municipality. BJP claims 2-3 Congress councillors are in touch




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg