Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर गंडई थाने में रखी शांति समिति की बैठक,दिए आवश्यक निर्देश..सुझाव भी साझा

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// गंडई थाने में सोमवार को दोपहर 11 बजे होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई थी, बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व्यपारियो एवं अन्य ने विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रशासन से त्योहार के मौके पर 

अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न चौक चौराहों पर लगातार पुलिस की मानिटरिंग करने की बात कही ,हाल ही में 10वी 12वी की बोर्ड परीक्षा चल रही है, इसको ध्यान में रखते हुए कही भी अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

solar pinal
solar pinal

उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई। बैठक में तहसीलदार अमरदीप अंचल, थाना प्रभारी अनिल शर्मा, गातापार प्रभारी जितेंद्र कुमार, छ ग चेंबर ऑफ कामर्स के सदस्य असलम मेमन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अय्यूब कुरैशी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जाबिद खान, पार्षद दिलीप ओगरे, लियाकत अली खान, शैलेंद्र जायसवाल, राकेश जायसवाल, साबिर खान, मीडिया से रोहित देवांगन, सुखनंदन चतुर्वेदी ,नंदकिशोर साहू, थामेंश मरकाम, सहित स्टाफ उपस्थित रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।