Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

प्लाटून कमांडर्स ने किया मार्च पास्ट..देश की आन बान शान का दिखा जज्बा

प्लाटून कमांडर्स ने किया मार्च पास्ट, देश की आन बान शान का दिखा जज्बा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया एवं हर्ष फायर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष एवं महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरूष), जेल पुलिस (पुरूष), नगर सेना (पुरूष), नगर सेना (महिला), बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल, महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता और एन.सी.सी बॉयज एवं  एन.सी.सी गर्ल्स की प्लाटून ने भाग लिया।

अश्वारोही दल द्वारा किए गए प्रदर्शन की दर्शकों ने सराहना की

सभी प्लाटून्स ने मार्च पास्ट कर देश की आन बान शान के लिए जज्बा दिखाया। सभी प्लाटून्स ने एक लय में मार्च पास्ट कर दशकों का मन मोह लिया। सभी में गजब की देशभक्ती की भावना दिखी। अश्वारोही दल द्वारा फ्लैग मार्च, स्टैंडिंग सैल्यूट, टेंट पैगिंग और शो जम्पिंग भी किया गया। अश्वारोही दल द्वारा किए गए प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को आकर्षित किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह वर्धन किया। सभी ने उनकी सराहना की। प्लाटून कमांडर्स ने किया मार्च पास्ट, देश की आन बान शान का दिखा जज्बा

solar pinal
solar pinal

केन्द्रीय बल के सीमा सुरक्षा बल तथा राज्य पुलिस बल की महिला बैग पाईपर बैंड को मिला प्रथम पुरस्कार

आयोजन मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटून्स को सम्मानित किया गया। इसमें केन्द्रीय बल के सीमा सुरक्षा बल को प्रथम, भारत तिब्बत बल को द्वितीय और तेलंगाना पुलिस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह राज्य पुलिस बल की महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता ने प्रथम, नगर सेना (महिला) में द्वितीय तथा नगर सेना (पुरूष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।