Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. आरक्षक भर्ती से जुड़ रहे तार..

पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. आरक्षक भर्ती से जुड़ रहे तार..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर राजनांदगांव // खैरागढ़ जालबंधा पुलिस चौकी मे पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रहा है जिसमे राजनंदगांव आया हुआ था। जहां लालबाग थाना क्षेत्र के रामपुर के पेड़ मे आरक्षक का शव झूलता मिल।  

राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक अनिल रत्नाकर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

solar pinal
solar pinal

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने मीडिया को बताया कि थाना लालबाग को सूचना मिली कि एक आरक्षक जो की जालबांधा चौकी जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पदस्थ था जो की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया राजनांदगांव में आया हुआ था। इसकी लाश पेड़ में फांसी पर लटकी हुई मिली, आरक्षक का नाम अनिल रत्नाकर है मौके पर एफएसएल की टीम वरिष्ठ अधिकारी डॉग स्क्वायड पहुंच चुके हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh
पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. आरक्षक भर्ती से जुड़ रहे तार..
हाथ मे लिखी सुसाइड नोट..

आरक्षक भर्ती घोटाले से जोड़कर दिख रहा मामला 

इस पूरे मामले में मृतक आरक्षक का नाम राजनांदगांव में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसके आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, पुलिस इस पूरे मामले में बचते हुए नजर आ रही है और कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। बताया गया की आरक्षक अनिल रत्नाकर ने हाथ मे सुसाइड नोट लिखा था। जिसमे जाहीर हो रहा की भर्ती घोटाले की वजह से आरक्षक अनिल ने फासी लगाकर सुसाइड की है। 

पूर्व सीएम ने कही ये बात 

वहीं इस मामले को लेकर राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर मामला दिखता है। आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है वह इसकी गंभीरता को बताता है। ‘कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अधिकारी सब इन्वॉल्व हैं’ का मतलब साफ़ है @vishnudsai जी।

Police constable commits suicide by hanging himself.. Wires are being linked to constable recruitment..




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!