छोटे से गांव की बेटी पूजा ने CGPSC में लाया 5वाँ स्थान
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 सारंगगढ़- बिलाईगढ़ // CGPSC महिला सुपरीटेंडेंट (महिला एवं बाल विकास विभाग) का परिणाम दिनांक 11 मार्च 2026 रात्रि 09.30 बजे जारी वेब साइट की गई, जिसमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के अंतिम छोर में बसे छोटे से गांव सोनाडुला के निम्न मध्यम किसान परिवार स्वर्गीय केदारनाथ साहू एवं श्रीमती शांति बाई साहू की बालिका कु.पूजा साहू ने ओवरऑल रैंक 19 वां एवं महिला कैटेगरी रैंक में 5 वां स्थान प्राप्त की। यह सफलता कु.पूजा ने अपने कठिन परिश्रम एवं लगातार अध्ययन एवं बिलासपुर पीएससी अकैडमी बलोदा बाजार के डायरेक्टर नुकेश सर के मार्गदर्शन के माध्यम से प्राप्त की है।
कु. पूजा साहू अपने गांव से राजपत्रित प्रशासनिक अधिकारी स्तर के सेवा पर पहुंचने वाली पहली महिला है। इस सफलता के पीछे कु.पूजा का बहुत ही गहरा संघर्ष कालीन यात्रा भी जुड़ी हुई है, जो इस प्रकार की तैयारी करने वालों के लिए एक उदाहरण है।![]()

परिवार की संभाल रही जिम्मेदारी
पूजा 2019 से सिमगा हॉस्पिटल के एनएचएम विभाग में डेंटल असिस्टेंट संविदा पर कार्यरत कु.पूजा के माता-पिता निम्न मध्यम किसान परिवार से आते हैं, कु.पूजा अपने परिवार के सात बहनों में छठवीं नंबर की बहन है। जुलाई 2021 में पिताजी का देहांत होने के बाद परिवार की जिम्मेदारी पूजा के ऊपर थी, इसी जिम्मेदारी के साथ एवं अपने सामाजिक, आर्थिक स्थिति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत करती रही और आज वह इस पद पर पहुंची। यहां तक पहुंचने में उनके दीदी- जीजा , मम्मी – स्वर्गीय पापा , गांव एवं समाज के व्यक्तियों का पूर्ण सहयोग एवं आशीर्वाद रहा।


