Wed. Jul 15th, 2026

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने की तैयारी: खैरागढ़ में होगा दुनिया के सबसे बड़े रंगमंच भारत रंग महोत्सव का आयोजन..

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने की तैयारी: खैरागढ़ में होगा दुनिया के सबसे बड़े रंगमंच भारत रंग महोत्सव का आयोजन..
खबर शेयर करें..

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने की तैयारी: खैरागढ़ में होगा दुनिया के सबसे बड़े रंगमंच भारत रंग महोत्सव का आयोजन..

कोलंबो (श्रीलंका) व काठमांडू (नेपाल) सहित खैरागढ़ में होगा आयोजन

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) अपने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव, भारत रंग महोत्सव (बीआरएम) का 25वां साल पूरा कर रहा है। भारंगम के नाम से लोकप्रिय यह महोत्सव दुनिया का सबसे बड़ा थिएटर उत्सव है, जो इस बार 28 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक भारत के 10 बड़े शहरों के साथ ही नेपाल और श्रीलंका के में अपनी रंगत बिखेरेगा।

इस महोत्सव में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समूह रूस, इटली, जर्मनी, नॉर्वे, चेक गणराज्य, नेपाल, ताइवान, स्पेन और श्रीलंका के कलाकार शामिल हैं।

खैरागढ़ के इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में यह आयोजन 4 से 9 फरवरी को संपन्न कराया जायेगा। प्रतिदिन संध्या बेला में देश के विभिन्न प्रांतों के प्रसिद्ध नाटकों का अलग-अलग भाषाओं में मंचन किया जायेगा।

तैयारी में जूटा विश्वविद्यालय परिवार 

आयोजन को सफल बनाने विश्वविद्यालय परिवार जुट गया है। प्रारंभिक तैयारियों को लेकर कुलसचिव प्रेम कुमार पटेल की अध्यक्षता में सहायक कुलसचिव राजेश कुमार गुप्ता व अधिष्ठाता सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की प्रथम बैठक आहूत हुई जहां अलग-अलग कार्यों के संपादन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है जिसके लिए एनएसडी ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को चुना है जो शहर के लिए गर्व का विषय है। इस समारोह के संयोजक अधिष्ठाता एवं थियेटर विभागाध्यक्ष डॉ.योगेंद्र चौबे होंगे।* देश से बाहर कोलंबो (श्रीलंका) व काठमांडू (नेपाल) में यह आयोजन किया जायेगा।गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने की तैयारी: खैरागढ़ में होगा दुनिया के सबसे बड़े रंगमंच भारत रंग महोत्सव का आयोजन..

कार्यक्रम के अंतर्गत दुनियाभर के सात महाद्वीपों में रहने वाले भारतीय और भारत के युवा कलाकार लघु नाटकों का ऑनलाइन प्रदर्शन करेंगे। यह पहल 2024 में जन भारत रंग परियोजना की सफलता से प्रेरित है, जिसने एक समान विषय पर कलात्मक प्रदर्शनों की सबसे बड़ी संख्या के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का प्रमाण पत्र हासिल किया था।

विश्वविद्यालय में 4 से 9 फरवरी तक आयोजित छः दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन अलग-अलग नाटकों का मंचन होगा जिसमें भोपाल(मप्र), कोलकाता(पं.बंगाल), असम, पुडुचेरी(तमिलनाडु), मुंबई (महाराष्ट्र) व पुणे(महाराष्ट्र) से टीम इस समारोह में शामिल होंगी।

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg