Wed. Jul 1st, 2026

भरोसे के सम्मेलन में पहुंचे खनिज विकास निगम अध्यक्ष..युवा कांग्रेसियों ने बाईक रैली निकालकर किया स्वागत

भरोसे के सम्मेलन में पहुंचे खनिज विकास निगम अध्यक्ष..युवा कांग्रेसियों ने बाईक रैली निकालकर किया स्वागत
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // जिला मुख्यालय रोड स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में शुक्रवार को दोपहर  “भरोसे का सम्मेलन” आयोजित किया गया था। इस भरोसे के सम्मेलन में मुख्य अतिथि गिरीश देवांगन लगभग 4 घंटे विलंब से पहुंचे। यह सम्मेलन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी गंडई के नेतृत्व में आयोजित था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अध्यक्षता यशोदा वर्मा विधायक खैरागढ़, अति विशिष्ट अतिथि पदम कोठारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, विशिष्ट अतिथि गिरवर जंघेल पूर्व विधायक, नीना विनोद ताम्रकार अध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान, लालटाकेश्वर साहब खुसरो कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष, मोतीलाल जंघेल सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रमेश साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई, रामकुमार पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईखदान, संजू सिंह चंदेल अध्यक्ष कृषि उपज मंडी गंडई, चेतन देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत गंडई प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बाइक रैली निकलकर किया स्वागत

सबसे पहले गिरीश देवांगन को धोधा चौक में युवक कांग्रेस का काफिला चौक पहुंचकर जमकर आतिशबाजी के साथ स्वागत कर लगभग 200 सौ अधिक बाईक रैली निकाली गई, जो कार्यक्रम स्थल तक भूपेश बघेल, गिरीश देवांगन जिंदाबाद का जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुआ, आए हुए अतिथि का स्वागत सत्कार किया गया, कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए खावड़ा वाले का सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक आंगन की प्रस्तुति भी दी गई,

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

गांव गरीब के सोचने वाले है CM बघेल: MLA यशोदा

कार्यक्रम में विधायक यशोदा वर्मा ने बताया की कांग्रेस के घोषणा पत्र उम्मीद से जायदा दिए है गांव, गरीब, मजदूर के बारे में सोचने वाला किसान पुत्र भूपेश बघेल है, जिन्होंने महिला समूह का पंजीयन कम शुल्क में करा रहे है। प्रदेश की तीज त्योहार संस्कृति को जिंदा रखनें के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया है, किसान मजदूर के दुख के बारे में सोचने कांग्रेस की सरकार है, कांग्रेस झूठा आश्वासन नही देता है भाजपा सिर्फ आश्वासन का सरकार है।

विधायक यशोदा ने कहा कि खैरागढ़ के बाई पास रोड भाजपा के समय का है। किसानो में अगर सबसे ज्यादा मुआवजा 14 करोड़ विक्रांत सिंह को मिला है उसी पैसे से अभी वह चुनाव लड़ेगा, आगामी 20 अगस्त को किसानो के खाते में पैसा आएगा आगामी चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लडना है, महगाई के विरोध में आज भाजपा क्यों चुप्पी साधे है क्योंकि केंद्र में भाजपा के मोदी सरकार है गौ माता के सम्मान करते हुए सरकार गोबर खरीदी कर रहा है, गौ मूत्र खरीद रहा है, भरोसे के सम्मेलन में गांव गांव जाकर लोगो को योजनाओं का लाभ मिल रहा है की नही यह संपर्क करना है।

पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने कहा की सरकार बनने के बाद दो साल कोरोना काल होने के बाद भी 3 साल के कार्यकाल में जो विकास हुआ है, वह 15 साल के भाजपा के शासन में नही हुआ है। पुरे प्रदेश में किसानो का कर्जा माफ हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानो का हुआ है, गोधन न्याय योजना, के तहत 2800 के धान खरीदी आज पूरे भारत में प्रसिद्ध है,भाजपा झूठा पार्टी है भोला- भाला किसान भाई ला समझाना है की गरीब का सम्मान भूपेश बघेल नेतृत्व में हो रहा है।

 

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा की भाजपा 15 साल तक सत्ता में रहकर किसानो मजदूरों, गरीबों का विकास नहीं कर पाया,हमारे सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिलाया, 45 लाख उपभोक्ता परिवारों को छूट का लाभ मिला है, 72 लाख परिवारो का राशन कार्ड बनवाया है, स्वामी आत्मा नंद अंग्रेजी मीडियम स्कुल का संचालन कर लगभग 4 लाख बच्चो को निःशुल्क शिक्षा दे रही है। धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर, अभी तो 15 साल के हिसाब भाजपा के चुकता नही हुआ है अभी तो हिसाब देना बाकी है।हमारी प्रदेश के खान पान तीजा पोला, हरेली, आदिवासी दिवस, शाकम्बरी जयति जैसे प्रदेश के त्योहार संस्कृति जो विलुप्त हो रहा था, जिसको जीवित किया है। उपचुनाव में आप सभी का आशीर्वाद हमारे यशोदा बहन को मिला था, वैसे ही भरोसा और रखना है,जिला बना है तीनों जगह के सी जी में न्याय होगा भूपेश है तो भरोसा है,की बात कहकर कहा है

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश साहू, बाकेलाल वर्मा,ने किया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य सुधा चंदेल, दशमत जंघेल, ममता राजेश पाल, पार्तिका संजय महोबिया, रमेश साहू, रणजीत चंदेल, गुलशन तिवारी, महिला विंग मितान क्लब से मयूरी सिंह, मीरा गुलाब चोपड़ा, साकेत दुबे, रूखमणी देवांगन, रेणुका हिरवानी,दीपक छाजेड़, हबीब खान, गजेंद्र ठाकरे, मोहसिन खान, भीगेष यादव, दिलीप ओगरे, अय्यूब कुरैशी, नारायण चतुर्वेदी, शैलेंद्र जायसवाल, कृष्णा देवांगन, लियाकत अली, क्रांति ताम्रकार, नवीन चौबे, बाकेलाल अग्रवाल, श्यामा ठाकुर, पुनेंद्र साहू, आशीष देवांगन, अमित टंडन, मिथलेश साहू, हेमलता ठाकुर, अशरफ सिद्धिकी सहित राजीव युवा मितान क्लब, महिला संगठन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आभार नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन ने किया।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197


लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg