Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

चना, सरसों, मसूर, को समर्थन मूल्य पर खरीदने जनप्रतिनिधियों ने किया प्रारंभ

चना, सरसों, मसूर, को समर्थन मूल्य पर खरीदने जनप्रतिनिधियों ने किया प्रारंभ
खबर शेयर करें..

चना, सरसों, मसूर, को समर्थन मूल्य पर खरीदने जनप्रतिनिधियों ने किया प्रारंभ

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम(पीएसएस) के तहत कृषि विभाग के प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में विष्णु देव सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2025- 26 के लिए रबी फसल जिसमें चना, मसूर, सरसों, की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सेवा सहकारी समिति केंद्र गंडई में प्रारंभ किया गया है।

बताया जाता है कि समर्थन मूल्य पर छुईखदान ब्लॉक में सिर्फ गंडई सेवा सरकारी समिति में खरीदी किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार 27 मार्च को दोपहर 12 बजे खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों ने समिति में पंजीकृत किसान जगदीश जंघेल द्वारा लाए गए 8 क्विंटल 16 कट्टा चना खरीदा गया।

solar pinal
solar pinal

समिति के स्टाफ ने बताया की आगामी 31 मार्च 2026 तक किसान पोर्टल में अपना पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य में चना, मसूर, सरसों, बेच सकते हैं। समिति प्रबंधक जगदीश जंघेल ने बताया कि चना 5875 प्रति क्विंटल खरीदी सीमा प्रति एकड़ 6 क्विंटल तय की गई है, उसी प्रकार मसूर 7000 प्रति क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी सीमा 2 क्विंटल निर्धारित की गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

उसी प्रकार सरसों 6200 प्रति क्विंटल प्रति एकड़ 5 क्विंटल तक खरीदी सीमा तक की गई है। इस खरीदी केंद्र में किसान द्वारा लाए गए फसल का जनप्रतिनिधियों ने पुजा अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ किया गया।चना, सरसों, मसूर, को समर्थन मूल्य पर खरीदने जनप्रतिनिधियों ने किया प्रारंभ

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भाजपा नेता खम्हन ताम्रकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता, समिति अध्यक्ष धरमू पटेल, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंगल चंद जैन, बांकेलाल वर्मा, पार्षद प्रकाश पटेल, जनक देवांगन, कृषि विभाग से ग्राम सेवक ओमप्रकाश पटेल,समिति प्रबंधक जगदीश जंघेल सहित समिति के कर्मचारी अनिल मानिकपुरी, ललित निषाद उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।