Thu. Jun 25th, 2026

शादी का झांसा देकर किया बलात्कार..आरोपी को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में आरोपी..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई-पंडरिया // शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार क़ी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल बुधवार को प्रार्थीया ने थाना में पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी खेमचंद पिपरोल द्वारा वर्ष 2023 जून से मार्च 2024 तक लगातार शादी का प्रलोभन देकर उससे शारीरिक संबंध स्थापित कर रहा था। लेकिन शादी करने की बात कहने पर मना कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देता है। 

मामले पर थाना गंडई थाने में में अपराध की धारा 376(2)(ढ़) 294,506 कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण बलात्कार से संबंधित होने से भीमसेन यादव थाना प्रभारी गंडई के नेतृत्व में थाना गंडई में टीम तैयार कर आरोपी के छुपने के संभावित स्थानो पर दबीश दिया गया। पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर आरोपी खेमचंद पिपरोल पिता स्व0 रामसाय पिपरोल उम्र 39 साल निवासी न्यू कृष्णा नगर स्टालर हाऊस शासकीय स्कूल के पास सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग को ग्राम चारभाठा घुपसाल थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव में छुपा हुआ था और वहां से भी भागने के फिराक में था जिसे घेराबंदी कर 18 अप्रैल को विधिवत् गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शंकर लाल टंडन, प्र.आर. सुन्दरू राम चन्द्रवंशी, आरक्षक नरेश ठाकुर, उमेश बंजारे, भूपेन्द्र कौशिक, महिला आरक्षक शिखा निर्मलकर का सराहनीय भूमिका रहा।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg