Sun. Jul 19th, 2026

सड़क हादसा: दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत

सड़क हादसा: दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत  Road accident: Two bikes collided, one died
खबर शेयर करें..

सड़क हादसा: दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत

 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई। नगर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी अंगेश्वर बघेल (35 वर्ष), पिता बिषहत बघेल की सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। अंगेश्वर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके असमय निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 8 सितम्बर को दोपहर करीब 3 बजे अंगेश्वर अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर गंडई स्थित शराब भट्टी से शराब लेकर शहर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंगेश्वर गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

 

 

हादसे में अंगेश्वर का दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है। वहीं दूसरी बाइक में सवार लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।सड़क हादसा: दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत  Road accident: Two bikes collided, one died

 

 

घटना के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई लाया गया। अंगेश्वर गरीब परिवार से था और रोज मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। पत्नी और बच्चे बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Road accident: Two bikes collided, one died




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg