Sun. Jul 19th, 2026

TET : मॉडल आंसर को चुनौती देने 18 तक का समय

vyapam
खबर शेयर करें..

TET : मॉडल आंसर को चुनौती देने 18 तक का समय

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // राज्य में 1 फरवरी को हुई छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के मॉडल आंसर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को दस्तावेजी प्रमाण के साथ मॉडल आंसर को चुनौती देना होगा।

दावा आपत्ति दर्ज करने के लिए हर प्रश्न के लिए 50 रुपए शुल्क जमा करना होगा। बिना शुल्क भुगतान किए दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा- आपत्ति 18 फरवरी दोपहर 3 बजे तक कर सकते हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

दरअसल, दो साल बाद हुई छग शिक्षक पात्रता परीक्षा के तहत 1 से 5 तक की कक्षाओं और 6 से 8 तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए परीक्षा आयोजित की गई।

व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने प्रदेश के 20 जिला मुख्यालयों में लगभग 1022 परीक्षा केंद्रों पर सीजी टेट की परीक्षा आयोजित की। मॉडल आंसर व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate. gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं। 

ऐसे करें दावा आपत्ति

पोर्टल पर दावा-आपत्ति के लिए अभ्यर्थी क्रो पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया दावा-आपत्ति पोर्टल में दी गई है। दावा- आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले आपत्ति के पक्ष में दिए जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखनी होगी और आपत्ति दर्ज करने के बाद पावती डाउनलोड कर अपने पास रखनी होगी।

 

बीएड की अनिवार्यता के कारण बढ़ गए परीक्षार्थी

इस बा टीईटी में अभ्यर्थियों की संख्या नियम भी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले बढ़ने का बड़ा कारण पदोन्नति से जुड़ा के अनुसार, शिक्षकों की पदोन्नति के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य है। यह नियम न केवल भविष्य की नई नियुक्तियों पर लागू होगा, बल्कि सेवारत शिक्षकों पर भी प्रभावी रहेगा। हालांकि, जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में 5 साल से कम समय है, उन्हें नियम में कुछ हद तक छूट है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg