Thu. Jul 2nd, 2026

आखिर फूटा महंगाई बम : सरकार के आश्वासन के बावजूद पेट्रोल पंपों में मारामारी

आखिर फूटा महंगाई बम : सरकार के आश्वासन के बावजूद पेट्रोल पंपों में मारामारी
खबर शेयर करें..

आखिर फूटा महंगाई बम : सरकार के आश्वासन के बावजूद पेट्रोल पंपों में मारामारीआखिर फूटा महंगाई बम : सरकार के आश्वासन के बावजूद पेट्रोल पंपों में मारामारी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में सरकार के आश्वासन के बावजूद पेट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए मारामारी के हालात बने हुए हैं। बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, महासमुंद, धमतरी माँ पेट्रोल के लिए पंपों पर लाइन लगी रही। रायपुर जिले में लगातार तीसरे दिन भी ऐसे ही हालात रहे।

बस ऑपरेटरों का कहना है कि ईंधन के अभाव में 30 फीसदी बसें खड़ी हो चुकी हैं। मालवाहकों पर भी असर नजर आ रहा है। रायपुर जिले में संचालित 297 पेट्रोल पंपों में 67 पंप शुक्रवार को भी ड्राई रहे, जिसके कारण दूसरे पेट्रोल पंपों पर भारी दबाव रहा। इन पंपों में पेट्रोल-डीजल भराने के लिए सुबह से लेकर रात तक लाइन लगा रहा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यात्री बसों पर भी असर प्रदेश में 30 प्रतिशत गाड़ियों के थमे पहिए

 

पेट्रोल-डीजल की किल्लत का असर अब यात्री बसों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत का असर यात्री बसों पर भी पड़ा है।

 

प्रदेशभर में लगभग 30 प्रतिशत बसों के पहिए थम चुके हैं। उनका कहना है कि अगर आगामी दो-तीन दिन यही स्थिति रही, तो और ज्यादातर बसें खड़ी हो जाएंगी। इधर दूसरी ओर पायल ट्रैवल्स के अमीन शेख का कहना है कि उनके ट्रैवल्स की सभी बसें अभी चल रही हैं, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी, तो बसें खड़ी भी हो सकती हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

आखिर फूटा महंगाई बम 

शुक्रवार से चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतें बढ़ गई हैं। नई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में नियमित पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी के लिए 79.09 खर्च करने होंगे।

कोलकाता में 3.29 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद जहां दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर का हो गया है। वहीं, कोलकाता में वह बढ़कर 108.74 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल चेन्नई में 2.83 रुपये बढ़कर 103.67 रुपये में मिल रहा है।

कीमतें बढ़ने से यहाँ दिखेगा असर..

मालभाडा बढ़ेगा

टूक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।

खेती की लागत

ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।

बस का किराया

सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

डीजल हुआ 90 के पार

डीजल की कीमतों की बात करें तो उसमें भी पेट्रोल की तरह दिल्ली में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जिस डीजल के दाम पहले 87.67 रुपये प्रति लीटर थे. वह अब बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह कोलकाता में डीजल की कीमतें 3.11 रुपये बढ़कर 95.13 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। मुंबई में डीजल ठीक कोलकात की तरह 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ा है।

‘चुनाव खत्म, वसूली शुरू’, विपक्ष ने सरकार को घेरा

कीमतों में इजाफे पर विपक्ष ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी।’ उन्होंने आगे कहा कि 3 रुपए का झटका तो लग चुका है, बाकी की वसूली अभी किस्तों में की जाएगी। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार की गलतियों का खौमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg