Breaking
Wed. Jul 16th, 2025

शीघ्र अस्तित्व में आएगी यहाँ नगर पालिका.. CM ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को शीघ्र कार्यवाही के दिये निर्देश

नगर पालिका बनने से बांकी मोगरा शहर में तेजी से होंगे विकास कार्य
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में बांकी मोगरा नगर पालिका के गठन के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कटघोरा विधायक एवं मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कंवर के आग्रह पर यह निर्देश जारी किये।

गौरतलब है कि कटघोरा विधायक कंवर ने मुख्यमंत्री से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनसे बांकी मोगरा शहर को नगर पालिका बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि बांकी मोगरा क्षेत्र के आठ वार्ड कोरबा नगर निगम के अंतर्गत आते हैं।

Sachin patel study point

नगर पालिका बनने से बांकी मोगरा शहर में तेजी से होंगे विकास कार्य 

नवीन नगर पालिका के गठन से बांकी मोगरा में विकास कार्य तेजी से होंगे और क्षे़़त्र के नागरिकों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री बघेल ने विधायक कंवर के आग्रह पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बांकी मोगरा नगर पालिका के गठन के लिए शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैैं। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..


लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में हमेशा जुड़े आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!