Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

लापरवाही: बढ़ती गर्मी से मच सकता है हाहाकार. टोटी विहीन सार्वजनिक नलों से रोजाना बह रहा हजारों लीटर शुद्ध पानी, ध्यान नहीं

Thousands of liters of pure water flow daily from public taps without taps, but no attention is paid.लापरवाही: बढ़ती गर्मी से मच सकता है हाहाकार. टोटी विहीन सार्वजनिक नलों से रोजाना बह रहा हजारों लीटर शुद्ध
खबर शेयर करें..

लापरवाही: बढ़ती गर्मी से मच सकता है हाहाकार. टोटी विहीन सार्वजनिक नलों से रोजाना बह रहा हजारों लीटर शुद्ध पानी, ध्यान नहीं

0 अधिकतर चौक चौराहों में लगे सार्वजनिक नलों से हो रही पानी की बर्बादी

0 निकाय के जनप्रतिनिधियों का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं

solar pinal
solar pinal

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // जल है तो कल है बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल संकट का समाधान जल की संरक्षण से ही है हम हमेशा से सुनते आए हैं। जल ही जीवन है जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिए हमे जल की नितांत आवश्यकता होती है..इसके बावजूद भी लोगों के द्वारा पानी का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

जिसका आकलन नगर की चौक चौराहों पर लगे सार्वजनिक नलों और वार्डों के गली मोहल्लों में लगे सार्वजनिक नलों से व्यर्थ में बह रहे पानी को देखकर लगाया जा सकता है। नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकतर सार्वजनिक नलों से हजारों लीटर शुद्ध पानी व्यर्थ में बह रहा है।

जिससे आने वाले समय पर गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है यह बर्बादी प्रशासन की अनदेखी और स्थानीय निकाय जनप्रतिनिधि की उदासीनता और जन जागरूकता की कमी के कारण हो रहा है। वही पानी बचाने के प्रति स्थानीय नागरिकों के जागरूकता की कमी के चलते सुबह शाम दोनो टाइम नलों से पानी सप्लाई के समय नगर के गलियों में लगे टोटीविहीन नलों से बेवजह पानी बहता रहता है।Thousands of liters of pure water flow daily from public taps without taps, but no attention is paid.लापरवाही: बढ़ती गर्मी से मच सकता है हाहाकार. टोटी विहीन सार्वजनिक नलों से रोजाना बह रहा हजारों लीटर शुद्ध

होली के दूसरे दिन से तेज गर्मी का हुआ एहसास

आपको बता दे कि इस वर्ष होली के दूसरे दिन से तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी बढ़ गई है अभी तो पूरा गर्मी का सीजन बचा हुआ है कुआं सूखने की शिकायत प्रारंभ हो गई है ।आने वाले दिनों में पेयजल एवं निस्तारी की समस्या भी आने वाली है। बावजूद नागरिकों में पानी बचाने को लेकर जरा भी चिंता दिखाई नहीं दे रहा है।

लापरवाही: बढ़ती गर्मी से मच सकता है हाहाकार. टोटी विहीन सार्वजनिक नलों से रोजाना बह रहा हजारों लीटर शुद्ध Thousands of liters of pure water flow daily from public taps without taps, but no attention is paid.

बिना टोटी के नल से व्यर्थ बहता पानी का नजारा देखकर ऐसा लगता है कि नगर की जिम्मेदार नागरिक, वार्डवासी, सुरक्षित भविष्य के लिए पानी बचाने बिल्कुल गंभीर नहीं है। पालिका प्रशासन पानी की बर्बादी पर नागरिकों की लापरवाही बताकर अपना पल्ला झाड़ देता है, आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के कारण तालाब, कुआं, सब तेजी से सूख जाएंगे, निजी एवं सार्वजनिक नलों से पानी आना बंद हो जाएगा।

लोगों को पानी पीने के लिए भी मशक्कत करनी होगी। दूसरी तरफ जागरूकता और लापरवाही के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बेकार में बह जाते हैं। आने वाले दिनों में जल संकट और गहराने वाला है। इसके बावजूद लोगों में पानी बचाने को लेकर कोई चिंता नहीं है।

 

टोटी विहीन नलों से पानी व्यर्थ में बहता रहा है इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं गया है यदि इसमें ₹10 रूपये की टोटी लगा दी जाए तो इससे व्यर्थ पानी नहीं बहेगा, स्थानीय निवासियों द्वारा मांग की जा रही है कि नगर पंचायत तुरंत सभी सार्वजनिक नलों में टोटी लगवाना सुनिश्चित करें ,ताकि पानी की बर्बादी न हो।

Thousands of liters of pure water flow daily from public taps without taps, but no attention is paid.लापरवाही: बढ़ती गर्मी से मच सकता है हाहाकार. टोटी विहीन सार्वजनिक नलों से रोजाना बह रहा हजारों लीटर शुद्ध

निजी नल कनेक्शन में लगाया टुल्लू पंप की जांच और कार्यवाही हो

आने वाले दिनों में पानी की इस गंभीर समस्या से निजात पाना है तो प्रशासन को निजी नल कनेक्शनधारी के घरों में नल कनेक्शन की जांच होना चाहिए, क्योंकि अधिकतर घरों में अवैध रूप से टुल्लू पंप का उपयोग धड़ल्ले से किया जाता है।इस ओर भी पानी की अधिक बर्बादी होती है जिससे जलस्तर नीचे चला जाता है जिससे जल संकट की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

 

निकाय के जनप्रतिनिधि का कोई ध्यान नहीं, सिर्फ अधिकारी पर बनाया जाता है दबाव

नगर पंचायत गंडई के जनप्रतिनिधि का टोटी विहीन नलो से व्यर्थ में पानी बहते तो सभी देखते है लेकिन इस ओर अपनी जिम्मेदारी भूल जाते है। 10रुपए का टोटी भी अपने वार्ड के नलों में नहीं लगा पाते, सूत्रों के अनुसार पहले नगर पंचायत गंडई के परिषद की बैठक में सार्वजनिक नल लगाने के संबंध में अनुमति नहीं दिए जाने का बात हुआ था, लेकिन संबंधित वार्ड के पार्षद का राजनीतिक दबाव नगर पंचायत अधिकारी को इतना ज्यादा हो जाता है कि अधिकारी का शिकवा शिकायत अपने आका से करते हैं। याने अपने जिम्मेदारी से दूर होते दिखाई देते हैं।

जल्द लगाए जायेगे सार्वजनिक नलों में टोटी…

पिछले गर्मी में टोटीविहीन सार्वजनिक नलों में टोटी लगाने की कार्यवाही किए थे, अधिकतर जगहों से लोग उसे उखाड़कर ले जाते है, यहां तक पाइप को भी काटकर ले जाते है, टुल्लू पंप का उपयोग करने वाले लोगो को न करने की समझाइश दी जाएगी, इस संबंध में मुनादी भी कराया जाएगा, उपयोग करते पाए जाने पर टुल्लू पंप जब्त कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। सार्वजनिक नलों में टोटी लगाने की कार्यवाही जल्द करेंगे।

अविनाश देवांगन सीएमओ गंडई


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।