Sun. Jul 19th, 2026

CG में आधार से voter ID लिंक करने यह जिला है आगे..राजधानी है पीछे..

मोबाईल में ही आसानी से करें वोटर आईडी को आधार से लिंक..जाने आसान तरीके..
मोबाईल में ही आसानी से करें वोटर आईडी को आधार से लिंक..जाने आसान तरीके..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। छत्तीसगढ़ में वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने (voter ID link in adhaar) का काम तेज गति से चल रहा है। प्रदेश में अब तक करीब 69 फीसदी मतदाताओं की वोटर आईडी आधार कार्ड से लिंक किया है। खास बात यह है कि वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने के मामले में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता ज्यादा जागरुक नजर आ रहे हैं। रायपुर में सबसे कम से 46.46 और बलरामपुर में सबसे अधिक 93 फीसदी मतदाताओं ने वोटर आईडी को आधार से लिंक करवा दिया है। यह काम अभी 31 मार्च 2023 तक चलना है। voter ID link in adhaar

    इसे भी पढ़ें:  मतदाता सूची के लिए 08 दिसंबर 2022 तक कर सकते है दावा आपत्ति..नाम जोड़ने के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं कॉलेज में चलाए जागरूकता अभियान: कावरे
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यकाल लगातार इस काम की मॉनिटरिंग कर रहा है। प्रतिदिन का डाटा अपडेट लिया जा रहा है। बताया जाता है कि राज्य में 1 करोड़ 92 लाख 56 हजार से अधिक मतदाता है। इनमें से करीब 1 करोड़ 33 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपनी वोटर आईडी की जानकारी आधार कार्ड से लिंक करवा ली है। इसके लिए ईआरओ नेट साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसके माध्यम से यह काम आसानी से हो रहा है। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर यह काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, इसका काम पूरा होने के बाद दो स्थानों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने वाली की पहचान आसनी से हो सकेंगी। voter ID link in adhaarमोबाईल में ही आसानी से करें वोटर आईडी को आधार से लिंक..जाने आसान तरीके..

आप घर बैठे कर सकते हैं Voter ID में Adhaar लिंक..

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वोट आईडी से आधार कार्ड लिंक करने का काम मतदाता घर बैठे भी कर सकते हैं। इसके लिए वोटर हेल्प लाइन, गरुड और एनवीडीपी ऐप का उपयोग किया जा सकता है। voter ID link in adhaar

    इसे भी पढ़ें:  मोबाईल में ही आसानी से करें वोटर आईडी को आधार से लिंक..जाने आसान तरीके..

टॉप में ये जिले..

क्र. जिला  आधार से लिंक का %
1. बलरामपुर 93.22
2. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 91.00
3. सक्ती 86.76
4. राजनांदगांव 85.15
5. मोहला-मानपुर-चौकी 82.80
6. रायपुर 46.46
    इसे भी पढ़ें:  दस वर्ष पहले के सभी आधार को करवाना होगा अपडेट..ये लेकर जाये लोक सेवा केन्द्रों में..

patrika


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg