Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

नवरात्र में ट्रैफिक दबाव ओवरटेक में ट्रक से भिड़ी बाइक पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर

Accident
खबर शेयर करें..

नवरात्र में ट्रैफिक दबाव ओवरटेक में ट्रक से भिड़ी बाइक पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लागू किया गया वन-वे ट्रैफिक अब जानलेवा साबित होता नजर आ रहा है। रविवार को सोमनी के पास हाइवे पर ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार दंपत्ति ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

 

solar pinal
solar pinal

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के संजय नगर सुपेला निवासी 45 वर्षीय नागराज साहू पिता मोहन साहू अपनी पत्नी पुष्पा साहू के साथ बाइक से डोंगरगढ़ से देवी दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमनी थाना क्षेत्र के आगे वन-वे मार्ग में ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिर गए और नागराज साहू ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी पुष्पा साहू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

आधे घंटे तक लगा जाम, लोग हुए परेशान

हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नवरात्र के दौरान अंजोरा से राजनांदगांव तक वन-वे व्यवस्था हर साल लागू की जाती है, लेकिन इसके बावजूद हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा।Accident

बढ़ते यातायात और लापरवाही 

बढ़ते यातायात दबाव, ओवरटेक की होड़ और लापरवाही के चलते हर वर्ष जानें जा रही हैं, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं घायल पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।