Sun. Jul 19th, 2026

ट्रक-ऑटो मे भिड़ंत..7 स्कूली बच्चों की मौत

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कांकेर। जिले के कोरर के पास भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक 8 बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। हादसा गुरुवार को कोरर के चिलहटी चौक के पास हुआ।

सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच थी। 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 बच्चों ने कोरर अस्पताल में दम तोड़ा। ड्राइवर और एक बच्चे को गंभीर हालत में काकैर से रायपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से 7 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि समाचार बेहद दुःखद है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हरसंभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
      यह भी पढ़ेंई-पॉश मशीन से कनेक्टिविटी में समस्या..मानदेय की मांग..राशन दुकान संचालकों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

प्रायमरी स्कूल के है बच्चे..

बच्चे बीएसएनएन. डिजिटल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। सभी बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बच्चे प्राइमरी कक्षा में पढ़ते थे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कांकेर एएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि ट्रक भानुप्रतापपुरं की ओर से आ रहा था। ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है, वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

सावित्री मंडावी ने लिया जायजा

भानुप्रतापपुर के विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने स्पॉट का जायजा लिया उन्होंने घटना को बेहद हृदय विदारक बताया।

         हादसे मे इन बच्चों की हुई मौत..         

1. रुद्रादेवी, ग्राम तुएगुहान, 6 वर्ष 2. रुद्र कुमार, ग्राम तुएगुहान, 7 वर्ष 3. इशान मंडावी, ग्राम बनोली, 4 वर्ष 4. मानव साहू, 6 वर्ष, ग्राम अस्तरा 5. एक बालिका 6. पीयूष गावडे 7. लीशांत गावडे ।

सीएम ने जताया दुख..

सीएम भूपेश ने इस घटना पर दुःख जताया है। सीएम ने कहा है कि कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 5 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस दुर्घटना में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg