Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
खबर शेयर करें..

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर एसटी, एससी और ओबीसी संयुक्त मोर्चा ने 17 मार्च को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिले भर से बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के बाद मोर्चा के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से यूजीसी बिल को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधियों का कहना था कि देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को कई तरह की समस्याओं और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है, जिसे रोकने के लिए यह बिल आवश्यक है।

solar pinal
solar pinal

पारदर्शिता आएगी और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सकेंगे

मोर्चा ने अपने ज्ञापन में कहा कि यूजीसी बिल लागू होने से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सकेंगे। इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इसके अलावा प्रतिनिधियों ने एनएफएस प्रणाली को समाप्त करने की मांग भी रखी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

उनका कहना है कि इस व्यवस्था के कारण कई प्रतिभाशाली अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी मांग की गई। मोर्चा ने संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 के प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने और अनुच्छेद 19 के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।

इसके साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित जाति आधारित जनगणना में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। धरना प्रदर्शन और ज्ञापन संयुक्त मोर्चा एसटी एससी ओबीसी के तत्वाधान में किया गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आदिवासी समाज के अध्यक्ष संतराम छेददया, सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष खुमान देशलहरे, साहू समाज के जिला अध्यक्ष टीलेश्वर साहू, जिला लोधी समाज जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल, दशमत जंघेल, कविता नागदेवे, अधिवक्ता शेखू वर्मा, विप्लव साहू, उत्तम बागड़े, प्रशांत सहारे, संतोष मरावी, विमल बोरकर, उमेश कोठले, राधेलाल ऊके, साधुराम, इन्दिरा चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोग उपस्थित रहे।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।