Thu. Jul 16th, 2026

आगजनी में 30 वर्षीय महिला का घटना स्थल पर मौत..मामला संदेहास्पद

आगजनी में 30 वर्षीय महिला का घटना स्थल पर मौत,मामला संदेहास्पद
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// कुकुरमुड़ा निवासी लक्ष्मीन साहू पति केशव साहू उम्र 30 वर्ष शनिवार 7 अक्तूबर को मायका चेचानमेटा पितर कार्यक्रम में सामिल होने ग‌ई थी। कार्यक्रम के बाद महिला का भाई दूसरे दिन रविवार 8 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े 5 बजे उसे उसका घर कुकुरमुड़ा छोड़कर वापस घर लौट गया। मायका से आई लक्ष्मीन अपने साथ लाई खाद्य सामग्री को घर के बच्चे, सास, पड़ोसी को देकर भोजन पकाने में जूट ग‌ई।

शाम तकरीबन साढ़े 6, 7 बजे के मध्य उसकी 12 वर्षीय बड़ी बेटी रसोई घर में ग‌ई तो देखा की उसकी माह आग की लप्टो में जल रही है। घटना को देखकर बच्ची सहम ग‌ई और चिल्लाने लगी तब महिला का पति, देवरानी और पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुचे तो देखा उक्त महिला तेजी से आग की लप्टो में जल रही थी। उपस्थित लोगों ने जैसे तैसे आग को बुझाया। तब देखा की महिला की ईहलीला समाप्त हो ग‌ई है।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुचकर मौका मुआयना किया। रात हो जाने तथा मामला संदेहास्पत होने के कारण शव को घर पर ही रखा गया। रविवार की सुबह छुईखदान पुलिस उपस्थित लोगों का बयान लेकर तथा पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

घर पहुचने से पहले पहुची मौत की खबर- महिला का भाई ने बताया की वह पितर कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद अपनी बहन और भांजा भांजी को उनके घर कुकुरमुड़ा करीब साढ़े 5 बजे छोड़कर अपने घर लौटा ही था कि उसकी बड़ी भांजी ने फोन कर इस दूखत घटना की जानकारी दिया। इस घटना से परिवार सहित पुरा गांव स्तब्ध हो गया है। महिला के चार छोटे छोटे बच्चे है जिनमें तीन बेटी और एक बेटा है जो सबसे छोटा है। घटना से जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

आगजनी में 30 वर्षीय महिला का घटना स्थल पर मौत,मामला संदेहास्पद

संदेह के घेरे माँ महिला की मौत..फारेंसिक एक्सपर्ट की ली ग‌ई मदद

मायका से लौटने के घंटे भर बाद ही महिला का आगजनी का शिकार होना, घर में उपस्थित किसी भी सदस्य द्वारा चीक पुकार नही सुनना तथा रसोई घर का सामान अपनी जगह पर जस तस रहना सहित कुछ अन्य चीजें आगजनी की इस घटना को संदेह में डाला हुआ है।

पुलिस मामले को सुलझाने के लिऐ फारेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी लिया है। जिसकी टीम मौके पर पहुच कर सभी एंगल से जांच व सबुत एकत्र कर मामले की तह तक पहुचने का प्रयास में जूटी है। वही आगजनी में किसी तरल ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग होना बताया गया है।

जितेंद्र बंजारे, थाना प्रभारी छुईखदान का कहना है की आगजनी में महिला की मौके पर ही मौत हुई है। मामला सुलझाने फारेंसिक यूनिट की मदद लिया गया है। जांच की कुछ बिन्दु संदेहास्पत है। पी एम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता सामने आयेगी।

30 year old woman dies at the spot due to arson… case suspicious


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg