Tue. Jul 21st, 2026

परिवहन चेक पोस्ट के सूरक्षाकर्मी पर वाहन से टक्कर मार जानलेवा हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// परिवहन चेक पोस्ट के सूरक्षाकर्मी पर वाहन से टक्कर मार जानलेवा हमला कर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी अनुसार 10 मार्च को प्रार्थी पारस राम पिता टीकम राम प्रधान आर क्षक परिवहन विभाग चेक पोस्ट छोटा मानपुर थाना गंडई आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 मार्च को रात्रि में मानपुर नाका मे बैरियर ड्यूटी पर तैनात थे कि रात 11ः00 बजे वाहन क्रमांक सीजी 10 एफ 6921 ग्राम नर्मदा तरफ से परिवहन चेक पोस्ट मानपुर नाका के पास आकर रूका।

चेक पोस्ट मे वाहन चालक ज्वाला प्रसाद यदु बैरियर मे तैनात कर्मचारियों को अश्लील गाली गलौज कर चेक पोस्ट के नाका को उखाड के फेक दूंगा, कहकर नाका में तैनात सुरक्षाकर्मी चिरजिवेन्द्र कुमार नेताम निवासी छोटा मानपुर एवं सफाई कर्मी नरेन्द्र धुर्वे, ग्रामवासी पन्ना लाल मेरावी के द्वारा आरोपी को गाली गलौच से मना कर वंहा से जाने को बोला गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जिसपर वाहन चालक आरोपी ज्वाला प्रसाद तुम लोगो को देख लूगां, छोडूगां नही कहते गाली गलौच करते हुये वहाॅ से अपनी बोलेरो गाडी लेकर चला गया, थोडी देर बाद वाहन चालक ज्वाला प्रसाद यदु अपने एक साथी केवल साहू के साथ अपने बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 10 एफ 6921 से चेक पोस्ट के पास दुबारा आया और उपस्थित कर्मचारियों को फिर से अश्लील गाली देकर और गाडी को थोडा आगे करके आज तुम लोगो को जान से ही खत्म कर दूंगा कहकर जान से मारने की नियत से अपने बोलेरो वाहन को फुल स्पीड में रिवर्स करके ड्यूटी में लगे सूरक्षाकर्मी चिरजिवेन्द्र नेताम को अपने बोलेरो वाहन से टक्कर मारकर भाग गया।

जिससे सुरक्षाकर्मी चिरजिवेन्द्र नेताम सडक पर सिर के बल गिर गया और उसके नाक, कान, सिर से खून बहने लगा जिसे तत्काल उपस्थित कर्मचारियों द्वारा अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया जंहा आहत चिरविजेन्द्र गंभीर अवस्था मे भर्ती है कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 307, 186, 294, 506, 323, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश में निरीक्षक अनिल शर्मा थाना प्रभारी गंडई के नेतृत्व में थाना गंडई में टीम तैयार कर आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी गयी।

इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुय अल्प समय में ही आरोपी 01 ज्वाला उर्फ फतेह यदु पिता स्व. गजेन्द्र प्रसाद यदु उम्र 30 साल निवासी ग्राम चुचरूंगपुर 02 केवल साहू पिता फिरतू राम साहू उम्र 25 साल साकिन चुचरूगपुर थाना मोहगांव जिला केेसीजी को घटना मे प्रयुक्त वाहन के साथ विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सहायक सउनि नारायण लाल सिन्हा, आरक्षक लखेश्वर पटेल, प्रेमलाल मंडावी, ईश्वर मरकाम नरेश ठाकुर, ईश्वर मरकाम मनोज बंजारे का सराहनीय भूमिका रहा।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg