Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

बिरुटोला के जंगल में मिली छत-विछत अज्ञात शव.. अब तक नहीं हो पाया पहचान

बिरुटोला के जंगल में मिली छत-विछत अज्ञात शव.. अब तक नहीं हो पाया पहचान
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान// शुक्रवार की शाम को खैरागढ़ के छुईखदान थाना अंतर्गत बिरुटोला के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक का शव पूरी तरह से सड़ चुका है, जिससे उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक-दो दिनों से बिरुटोला के आसपास बदबू आने की शिकायत मिल रही थी। जब बदबू लगातार बढ़ने लगी, तो कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी स्रोत की तलाश शुरू की और जंगल में जाकर देखा। इस दौरान वहां एक शव पड़ा हुआ मिला, जो पूरी तरह से सड़ चुका था और उसकी स्थिति बेहद खराब थी।

solar pinal
solar pinal

बदबू बढ़ी तो की खोजबिन 

ग्रामीणों का कहना है कि यह शव बिरुटोला ग्राम के स्कूल के पास स्थित सोसायटी के ठीक पीछे के जंगल में मिला। उस स्थान से लगातार बदबू आ रही थी, लेकिन किसी ने पहले इस ओर ध्यान नहीं दिया। जैसे-जैसे बदबू बढ़ी, लोगों को शक हुआ और उन्होंने जांच शुरू की, जिसके बाद शव का पता चला।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पूरी तरह से सड़ी गली अवस्था मे है शव 

जंगल में मिला शव पूरी तरह से सड़ी- गली अवस्था मे है। जिसके वजह से इसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह शव कितने दिन पुराना है और मृतक कौन है। बिरुटोला के जंगल में मिली छत-विछत अज्ञात शव.. अब तक नहीं हो पाया पहचान

यह भी पढ़ें :   बैंक के 4 कर्मचारी न किया ऐसा कांड कि पुलिस ने किया गिरफ्तार..

नहीं चल पाया है पता.. कौन है मृतक 

प्रारंभिक जांच में यह भी साफ नहीं हो सका है कि यह शव कहां से आया और किन कारणों से यहां पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, जंगल में यह शव पिछले कुछ दिनों से पड़ा हुआ हो सकता है, लेकिन यह घटना कब और कैसे घटी, यह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

जाँच में जुटी पुलिस..

फिलहाल, छुईखदान पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है, और जल्द ही इस हत्या या किसी अन्य कारण की असलियत सामने आने की उम्मीद है।

An unknown body found in the jungle of Birutola.. could not be identified till now




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।