Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला.. लीलावती अस्‍पताल में इलाज जारी

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला.. लीलावती अस्‍पताल में इलाज जारी
खबर शेयर करें..

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला.. लीलावती अस्‍पताल में इलाज जारी

मुंबई // बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि आधी रात को उनके घर में एक चोर ने घुसकर उन पर धारदार चाकू से वार किया है. हमले में सैफ अली खान घायल हो गए हैं. घटना के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्‍हें भर्ती कराया गया है. फिलहाल अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा है. Saif Ali Khan Attacked

solar pinal
solar pinal

जानकारी के मुताबिक ये घटना सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर बुधवार देर रात में घटी. बीती रात एक अज्ञात व्‍यक्ति उनके घर में घुस आया और नौकरानी से बहस करने लगा. बीच में सैफ अली खान ने हस्‍तक्षेप किया तो दोनों के बीच हाथापाई हुई. इसी बीच उस व्‍यक्ति ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में सैफ अली खान घायल हो गए. उन्‍हें 6 चोटें लगी हैं, जिनमें से दो गहरी हैं. एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के करीब है. घटना के बाद उन्हें घायल अवस्था में बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. Saif Ali Khan Attacked

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. उनके घर और आसपास इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. बता दें कि बॉलीवुड एक्टर का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है. उनके घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं. ऐसे में उनके घर में चोरी करने की घटना काफी हैरान करने वाली हैं.बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला.. लीलावती अस्‍पताल में इलाज जारी Saif Ali Khan Attacked

Bollywood actor Saif Ali Khan was attacked with a knife.. Treatment continues in Lilavati Hospital.. source.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।