Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

CRIME News : हत्या कर शव को पॉवर हाउस के पीछे फेंका, हिरासत में तीन संदेही

26_06_2023-crime_news khabar24x7
खबर शेयर करें..

CRIME News : हत्या कर शव को पॉवर हाउस के पीछे फेंका, हिरासत में तीन संदेही

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // शहर के गौरीनगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर शव को पावर हाऊस के पीछे फेंक दिया गया था। मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर विवेचना में जुटी है। बुधबार को मामले का खुलासा होने की संभावना है।

solar pinal
solar pinal

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

पुलिस के अनुसार गौरीनगर निवासी 17 वर्षीय अब्दुल रकीब पिता अब्दुल कादिर सोमवार शाम लगभग 6 बजे घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने पावर हाउस के पीछे उसका शव देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

गंभीर चोट के निशान

घटना की जानकारी मिलते ही चिखली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस का अनुमान है कि अज्ञात आरोपी हत्या के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंककर फरार हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

26_06_2023-crime_news khabar24x7मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक जांच में अहम सुराग मिले हैं और आज मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg