Fri. Jul 31st, 2026

शादी में गई थी बुजुर्ग महिला, चोरों ने ताला तोड़कर सोने के सिक्के और नकदी कर दिए पार

खबर शेयर करें..

शादी में गई थी बुजुर्ग महिला, चोरों ने ताला तोड़कर सोने के सिक्के और नकदी कर दिए पार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

दुल्लापुर निवासी सहायक शिक्षक के घर में यह घटना उस समय हुई जब उनकी माता जंत्री बाई वर्मा शादी समारोह में शामिल होने ग्राम रगरा गई हुई थीं।

 

शिक्षक 25 अप्रैल को घर में ताला लगाकर अपने निजी कार्य से रायपुर होते हुए अंबागढ़ चौकी चले गए थे। इसी दौरान घर पूरी तरह सूना था। 28 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे

जब उनकी माता वापस घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। घर के अंदर जाकर देखा गया तो सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था।

5 सोने के सिक्के ले उड़े अज्ञात आरोपी

जांच करने पर आलमारी में रखे 10-10 ग्राम के 5 सोने के सिक्के और 10 हजार रुपए नगद गायब पाए गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत ‘लगभग 65 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg