Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

अवैध धान पर खाद्य विभाग की कार्यवाही

अवैध धान पर खाद्य विभाग की कार्यवाही
खबर शेयर करें..

अवैध धान पर खाद्य विभाग की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी।  खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा जिले में विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के धान उपार्जन केंद्र आमाटोला में औचक निरीक्षण किया गया जहाँ अधिकारियो ने गड़बड़ी पकड़ी है। 

solar pinal
solar pinal

निरीक्षण के दौरान किसान सदाराम पिता मोतीराम अपने पर्चे में 903 कट्टा धान बेचने के लिये खरीदी केन्द्र लाया था जिसमें से 100 कट्टा धान कोचिया से खरीद कर खरीदी केन्द्र आमाटोला में खपाने के उद्देश्य से लाया गया था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

किसान से पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नही पाया गया। धान खपाने के उद्देश्य से लाये गये 100 कट्टा धान को जप्त कर समिति प्रभारी आमाटोला के सुपुर्दगी में दिया गया ।अवैध धान पर खाद्य विभाग की कार्यवाही

जिले में कोचिया एवं बिचौलियों पर इस तरह की लगातार कड़ी कार्यवाही तथा जिलें की सीमाओं से आ रहे धान पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में कोचियों का धान न बेचा जा सके इसकी भी निगरानी की जा रही है।

उक्त कार्यवाही के दौरान खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, सहायक खाद्य अधिकारी धरमूराम किरंगे, खाद्य निरीक्षक विश्वनाथ, एवं हेमंत नायक, उपस्थित थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।