Wed. Jun 24th, 2026

आसपास बदबू..पानी मे तैरते बोरी..अंदर थी लाश.. जांच मे जुटी पुलिस

आसपास बदबू..पानी मे तैरते बोरी..अंदर थी लाश.. जांच मे जुटी पुलिस
खबर शेयर करें..

आसपास बदबू..पानी मे तैरते बोरी..अंदर थी लाश.. जांच मे जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // राजधानी से लगे राखी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्राम बेन्द्री स्थित एक पत्थर खदान के गड्ढे में भरे पानी से एक बोरे के अंदर से लाश मिली। बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना राखी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पानी से बोरे को बाहर निकाला। बोरा खोलने पर उसके अंदर से एक शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, लाश कई दिन पुरानी प्रतीत हो रही है, जिससे उसके सड़ने की बदबू फैल रही थी।

फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, और पुलिस इस दिशा में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर यहां ठिकाने लगा दिया है। आसपास बदबू..पानी मे तैरते बोरी..अंदर थी लाश.. जांच मे जुटी पुलिस

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसे भी पढ़ें : आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा..इन चीजों पर है प्रतिबंध..पढे पूरी डिटेल

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला चुकी है, और गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शव यहां किसने फेंका और इस जघन्य अपराध के पीछे का मकसद क्या था। मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg