Tue. Aug 4th, 2026

नाबालिग को दिया शादी करने का झांसा, छिंदारी बांध और लाज में लेजाकर करता रहा दुष्कर्म

नाबालिग को दिया शादी करने का झांसा, छिंदारी बांध और लाज में लेजाकर करता रहा दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान // शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को छुईखदान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भोजराज वर्मा को रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर गिफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

मिली जानकारी अनुसार 23 वर्षीय प्रार्थीया ने छुईखदान थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि 29 फ़रवरी 2017 से 29 अगस्त 2023 के मध्य जब पीड़िता की उम्र 17 वर्ष की थी तब से नाबालिग जानते हुए भी भोजराज वर्मा ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर छिन्दारी बांध जंगल, आशीष लॉज खैरागढ़, अभिनंदन लॉज, बैताल रानी घाटी ले जाकर बहला फुसलाकर जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म किया है वही बात नही करने पर जान से मारने की धमकी दिया।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 कि रिर्पोट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 366(क) ,376,376(2)(ढ), 506 भा.द.स. 4, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।नाबालिग को दिया शादी करने का झांसा, छिंदारी बांध और लाज में लेजाकर करता रहा दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 जिसके संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे ने टीम बनाकर आरोपी भोजराज वर्मा को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया जहाँ आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी भोजराज उर्फ गोपी वर्मा पिता बेदराम वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी टुरीपार थाना घुमका जिला राजनांदगांव महज 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

              

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रियंका पैंकरा, सउनि मुरली बघेल ,प्र.आरक्षक शिमला उसारे, म.आरक्षक झमित ठाकुर, आरक्षक उदय बरेठ का महत्तवपूर्ण भुमिका रही।

Gave a promise to a minor to get married, kept raping the girl after putting her in shame and shame




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg